
साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म Toxic रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसकी शानदार स्टारकास्ट भी लोगों का ध्यान खींच रही है। इसी मौके पर मूवी मेकर्स ने फिल्म का एक नया प्रोमो वीडियो शेयर किया, जिसमें इसमें काम करने वाली पांचों हीरोइनों का लुक शेयर किया गया। इसी बीच 5 हसीनाओं की उम्र को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। फैंस जानना चाहते हैं कि इनमें से कौन यश से बड़ी है और कौन छोटी। बता दें कि डायरेक्टर गीतू मोहनदास की इस फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी लीड रोल में हैं। आइए,जानते हैं उनकी असली उम्र के बारे में...
डायरेक्टर गीतू मोहनदास की फिल्म टॉक्सिक इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म मेकर्स ने 'लेडीज एंड लेडीज' नाम से नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म में काम करने वाली एक्ट्रेसेस के बारे में बताया गया है। वीडियो में पावर, सस्पेंस, स्टाइल और थ्रिलर देखने को मिल रहा है। हर किरदार अपनी अलग पहचान के साथ नजर आ रहा है। वीडियो में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी का जोरदार अंदाज और ग्लैमर देखने को मिल रहा है। फिल्म में यश के साथ नजर आने वाली इन हीरोइन की उम्र की बात करें तो कियारा आडवाणी 34 साल की और नयनतारा 41 साल की हैं। वहीं, हुमा कुरैशी 39 साल, तारा सुतारिया 30 साल और रुक्मिणी वसंत 29 साल की है। वहीं, फिल्म के लीड हीरो यश 40 साल के हैं। इसका मतलब है कि नयनतारा उम्र में यश से बड़ी है और बाकी चारों हीरोइन एज में उनसे छोटी है।
ये भी पढ़ें... 'टॉक्सिक' के नए प्रोमो में दिखी 5 एक्ट्रेस की फ़ौज, वीडियो यहां देखें, लेकिन बच्चे रहें दूर
सुपरस्टार यश और डायरेक्टर गीतू मोहनदास की फिल्म टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। बता दें कि ये एक पीरियड गैंगस्टर फिल्म है। इसके प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण और यश हैं। मूवी को केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले बनाया गया है। ये 28 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें यश डबल रोल में हैं। उनके साथ अक्षय ओबेरॉय, सुदैव नायर, बालाजी मनोहर, अमिल तिवारी, डैरेल डीसिल्वा, सुरजीत गोपीनाथ, केली पॉल भी नजर आएंगे हैं। इसका बजट 850–1000 करोड़ है।
ये भी पढ़ें... Alia Bhatt की 5 सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में, क्या अल्फा तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।