यश की 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' के नए 'लेडीज़ एंड लेडीज़' वीडियो में नयनतारा, कियारा, तारा, रुक्मिणी और हुमा के दमदार किरदारों की झलक दिखी।

यश स्टारर 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' ने अपने नए वीडियो 'लेडीज़ एंड लेडीज़' के साथ फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है। इस वीडियो में फिल्म की ताकतवर महिला किरदारों की पहली विस्तृत झलक दिखाई गई है। नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी अपने-अपने अलग अंदाज में कहानी को नई दिशा देती नजर आती हैं। डार्क विजुअल्स, हाई-इम्पैक्ट एक्शन और रहस्य से भरा यह वीडियो साफ करता है कि फिल्म सिर्फ यश के एक्शन तक सीमित नहीं होगी, बल्कि इसकी महिला किरदार भी कहानी की सबसे बड़ी ताकत बनने वाली हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यश की ‘टॉक्सिक’ के 'लेडीज़ एंड लेडीज़' प्रोमो ने बढ़ाया सस्पेंस

मेकर्स ने 'लेडीज़ एंड लेडीज़' नाम से नया वीडियो जारी किया है, जिसमें फिल्म की दुनिया को महिलाओं के नजरिए से पेश किया गया है। वीडियो में पावर, रहस्य, स्टाइल और विद्रोह का मिश्रण दिखाई देता है। हर किरदार अपनी अलग पहचान और प्रभाव छोड़ता नजर आता है। वीडियो में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी अलग-अलग अंदाज में दिखाई देती हैं।

यह भी पढ़ें : जून के आखिरी वीकेंड पर एंटरटेनमेंट की बारिश, थिएटर और OTT पर एक साथ आ रही ये 13 नई फ़िल्में-सीरीज

  • नयनतारा का व्यक्तित्व स्ट्रॉन्ग और इफेक्टिव नजर आता है। वे एकदम अलग अवतार में दिखाई दीं।

  • कियारा आडवाणी ग्लैमर और इमोशनल गहराई के साथ नज़र आईं।

  • तारा सुतारिया सहज, लेकिन आत्मविश्वासी अंदाज में नजर आई हैं।

  • रुक्मिणी वसंत का किरदार गंभीर और तीखा दिखाई देता है।

  • हुमा कुरैशी का लुक दृढ़ और असरदार नजर आता है।

इन सभी किरदारों से साफ संकेत मिलता है कि फिल्म की कहानी में महिलाओं की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है।

‘टॉक्सिक’ के प्रोमो की शुरुआत की चेतावनी ने खींचा ध्यान

वीडियो की शुरुआत एक दिलचस्प चेतावनी से होती है, जिसमें कहा जाता है, “बच्चे… दूर रहें। माता-पिता… अपने बच्चों को दूर रखें। दादा-दादी… अपने बच्चों के बच्चों को भी दूर रखें। परदादा-परदादी… अपनी जिम्मेदारी पर देखें।”

YouTube video player

हाई-इम्पैक्ट एक्शन अवतार में लौटे रॉकिंग स्टार यश

वीडियो में यश का स्टाइलिश और दमदार एक्शन अवतार भी देखने को मिलता है। डार्क टोन, बड़े विजुअल्स और सिनेमाई प्रस्तुति फिल्म को बड़े स्तर की एक्शन एंटरटेनर के रूप में पेश करती है। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म अलग तरह का सिनेमाई अनुभव देने वाली है।

यह भी पढ़ें : देश का सबसे महंगा एक्टर, जिसकी एक फिल्म से हुई कमाई यश की कुल संपत्ति से भी 6 गुना!

कब रिलीज होगी यह की फिल्म 'टॉक्सिक'?

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने किया है। फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट की गई है, जबकि हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में डब संस्करण भी रिलीज होंगे। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।