Yash and Radhika Pandit love story: कन्नड़ स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर सामने आ गया है। उनके फैन्स को यह बेहद पसंद आया है। यश की प्रोफेशनल लाइफ से तो लगभग हर कोई वाकिफ है। क्या आप उनकी पत्नी उनसे उम्र में बड़ी हैं? जानिए कपल के बारे में सबकुछ…
कन्नड़ स्टार यश की पत्नी का नाम राधिका पंडित है। दोनों की शादी 2016 में हुई थी। कम ही लोगों को पता होगा कि राधिका पंडित खुद भी एक्ट्रेस रही हैं। 2007 से 2019 तक उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है।
25
यश की पत्नी राधिका पंडित किन फिल्मों में दिखीं
राधिका पंडित कन्नड़ फिल्मों की हीरोइन रही रही हैं। 2007 में पहली बार कन्नड़ फिल्म '18th Cross' में राधिका ने कैमरा फेस किया था। हालांकि, फिल्म के प्रोड्यूसर चिकन्ना के निधन के बाद यह फिल्म टल गई थी, जो बाद में 2012 में रिलीज हुई थी। उनकी पहली रिलीज फिल्म Moggina Manasu थी, जो 2008 में आई थी। राधिका को बाद में Olave Jeevana Lekkachaara, Gaana Bajaana, 'सागर', 'बहादुर' और 'आदि लक्ष्मी पुराना' जैसी फिल्मों में देखा गया। पिछली बार 'माय सांता' में दिखी थीं, जो 2019 में आई थी।
2007 में टीवी सीरियल Nandagokula के सेट पर राधिका और यश की पहली मुलाक़ात हुई थी। बाद में दोनों ने Moggina Manasu, 'ड्रामा', 'बहादुर' और मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी' जैसी फिल्मों में साथ काम किया और इसी दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ीं। कुछ साल उन्होंने मीडिया से अपने रिश्ते को छुपाकर रखा और अगस्त 2016 उन्होंने सगाई की और दिसंबर 2016 में वे शादी के बंधन में बंध गए।
45
उम्र में यश से बड़ी हैं राधिका पंडित
अगर उम्र को देखें तो राधिका पंडित यश से बड़ी हैं। यश का जन्म 8 जनवरी 1986 को हुआ और हाल ही में उन्होंने अपना 40वां जन्मदिन मनाया। जबकि राधिका पंडित 7 मार्च 1984 को पैदा हुई थीं। अगले महीने वे 42 साल की हो जाएंगी। यानी यश के मुकाबले राधिका लगभग 22 महीने बड़ी हैं।
यश और राधिका के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी का नाम आर्या है, जिसका जन्म 2018 में हुआ। जबकि उनका बेटा 2019 में पैदा हुआ, जिसका नाम कपल ने यथर्व रखा है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।