यशराज स्पाई यूनिवर्स की हालिया रिलीज फिल्म अल्फा के ओपनिंग डे का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है। इसी मौके पर आपको यशराज स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं। जानते हैं किस मूवी ने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाया।
यशराज स्पाई यूनिवर्स बॉलीवुड का सबसे सफल सिनेमैटिक यूनिवर्स बन चुका है, जिसकी हर फिल्म रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाती है। शाहरुख खान की पठान, सलमान खान की टाइगर फ्रेंचाइजी और ऋतिक रोशन की वार के बाद अब आलिया भट्ट की अल्फा ने भी इस यूनिवर्स में दमदार एंट्री की है। इस मौके पर YRF Spy Universe की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 7 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। जानते हैं पहले दिन इंडिया में नेट सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म कौन सी है और इस लिस्ट में अल्फा किस नंबर पर है।
28
1. पठान
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान यशराज स्पाई यूनिवर्स मूवीज की सबसे कमाऊ फिल्म हैं। मूवी ने इंडिया में ओपनिंग डे पर नेट 57 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद थे।
38
2. वॉर
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर ने भी रिलीज के साथ धमाका किया था। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म ने भारत में पहले दिन नेट 53.35 करोड़ का बिजनेस किया था।
48
3. वॉर 2
वॉर 2 को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की इस फिल्म ने इंडिया में पहले दिन 52.50 करोड़ का कारोबार किया था।
58
4. टाइगर 3
सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 यशराज स्पाई यूनिवर्स मूवीज की सबसे कमाऊ फिल्मों में से एक है। डायरेक्टर मनीष शर्मा की इस फिल्म ने इंडिया में पहले दिन नेट 44.50 करोड़ का कलेक्शन किया था।
68
5. टाइगर जिंदा है
डायरेक्टर अली अब्बास जफर की फिल्म टाइगर जिंदा है ने ओपनिंग डे पर भारत में नेट 34.10 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म में सालमान खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे।
78
6. एक था टाइगर
डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म एक था टाइगर ने अपनी रिलीज के पहले दिन 32.93 करोड़ का बिजनेस किया था। यशराज स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे।
88
7. अल्फा
यशराज स्पाई यूनिवर्स की हालिया रिलीज फिल्म अल्फा ने पहले दिन भारत में नेट 9.35 करोड़ का बिजनेस किया। डायरेक्टर शिव रवैल की इस फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर लीड रोल में हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।