
स्टैंड-अप कॉमेडियन ज़ाकिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उनके छोटे भाई अरबाज़ खान के रमजान व्लॉग का हिस्सा बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों भाई अस्पताल के कमरे में बैठकर भारत बनाम इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप मैच देखते दिखाई देते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं। हालांकि इससे पहले ज़ाकिर खान साफ कर चुके हैं कि उनकी तबीयत ज्यादा खराब नहीं है और इंटरनेट पर फैली कई बातें गलत हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ज़ाकिर खान को अस्पताल के कमरे में आराम करते देखा जा सकता है। यह वीडियो उनके भाई अरबाज़ खान के रमजान व्लॉग का हिस्सा बताया जा रहा है। वीडियो में कमरे के अंदर की झलक दिखाई देती है और ज़ाकिर के कपड़ों पर लीलावती हॉस्पिटल का नाम भी नजर आता है। इससे यह अंदाजा लगाया गया कि यह वीडियो मुंबई के इसी अस्पताल का है। वीडियो सामने आने के बाद फैंस के बीच उनकी सेहत को लेकर चर्चा तेज हो गई।
वायरल व्लॉग में ज़ाकिर खान अपने भाई के साथ अस्पताल के कमरे में भारत बनाम इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप मैच देखते नजर आते हैं। वीडियो में वह मजाकिया अंदाज में कहते हैं, "मैच अभी फंसा हुआ है।" हालांकि यह वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसके वायरल होने के बाद कई फैंस ने कमेंट करते हुए पूछा है, "ज़ाकिर खान को क्या हुआ?" और "ज़ाकिर भाई अस्पताल में क्यों हैं?" उनके फैन्स उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं और उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।
कुछ समय पहले ज़ाकिर खान ने स्टैंड-अप कॉमेडी से कुछ साल का ब्रेक लेने का ऐलान किया था। उस समय उन्होंने कहा था, “यह तीन, चार या पांच साल का ब्रेक होगा, ताकि मैं अपनी सेहत का ख्याल रख सकूं और कुछ दूसरी चीजें भी ठीक कर सकूं।” हालांकि बाद में उन्होंने साफ किया कि उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब नहीं है। उन्होंने कहा, “सेहत थोड़ी-सी ही खराब है, बहुत ज्यादा खराब नहीं है। आपने इंटरनेट पर जो पढ़ा है, वह झूठ है।” 38 साल के ज़ाकिर खान ने यह भी बताया कि उनका ब्रेक दरअसल उनकी राइटिंग करियर पर ध्यान देने के लिए है, जो पिछले पांच-छह साल से रुका हुआ था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।