
70 के दशक की सबसे बोल्ड क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस जीनत अमान आज भी अपने शानदार फैशन और बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं। 74 साल की एक्ट्रेस शादी जैसी परंपरा को लेकर एक अलग राय रखती है। वो लिव-इन रिलेशनशिप का खुलकर समर्थन करती हैं। उनका कहना है कि शादी जैसे कानूनी और सामाजिक बंधन में बंधने से पहले कपल्स को साथ रहकर एक-दूसरे को समझना चाहिए, ताकि वे मेंटल, इमोशन और बिहेवियर लेबल पर अपनी कम्पैटिबिलिट परख सकें।
हाल ही में एक यूट्यूब इंटरव्यू में जीनत अमान ने कहा, ‘आज के समय में, और पहले भी, कोई भी रिश्ता हमेशा के लिए होने की गारंटी नहीं देता। इसलिए शादी से पहले यह जानना जरूरी है कि आप दोनों मेंटल और इमोशनल रूप से एक-दूसरे के साथ कितने सहज हैं। अगर आप भविष्य में बच्चे चाहते हैं, तो उनकी परवरिश को लेकर आपकी सोच क्या है? पैसों को लेकर आपके विचार क्या हैं? अगर इन बातों पर तालमेल ही नहीं है, तो रिश्ते का क्या मतलब? क्या 15 दुखी साल बिताने से बेहतर 5 खुशहाल साल नहीं होंगे? मैं तो यही मानती हूं।’
जीनत अमान ने आगे कहा कि कोई भी रिश्ता हमेशा एक जैसा नहीं रहता। उनके मुताबिक, रिश्तों को सफल बनाने के लिए दोनों लोगों को बराबर मेहनत करनी पड़ती है। सिर्फ शुरुआती रोमांस के भरोसे रिश्ता नहीं चलता, बल्कि समय के साथ 'गिव एंड टेक', समझौता और एक-दूसरे के प्रति कमिटमेंट ही रिश्ते को मजबूत बनाती है।
दरअसल, इससे पहले भी जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में युवाओं को सलाह दी थी कि अगर वे किसी गंभीर रिश्ते में हैं, तो शादी से पहले कुछ समय साथ रहकर देखें। उन्होंने लिखा था कि लिव-इन रिलेशनशिप से दोनों लोग एक-दूसरे की आदतों, सोच और जीवनशैली को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।
जीनत अमान की इस सलाह पर दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया पर 'कूल आंटी' बनने की कोशिश में नैतिक मूल्यों के खिलाफ सलाह देना सही नहीं है। सायरा बानो ने यह भी कहा कि जीनत अमान का अपना वैवाहिक जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, इसलिए रिश्तों पर सलाह देने के लिए वे सही उदाहरण नहीं हैं।
जीनत अमान की शादीशुदा जिंदगी अच्छी नहीं रही। 1978 में उन्होंने संजय खान से शादी की। जो पहले से शादीशुदा थे। लेकिन यह मैरेज 1979 में टूट गई। इसके बाद 1985 में उन्होंने अभिनेता मजहर खान से शादी की, जो 1998 में उनके निधन तक चली, हालांकि जीनत ने बाद में इस रिश्ते को भी बेहद कठिन बताया। अदाकारा के अफेयर की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक देव आनंद, राज कपूर और इमरान खान के साथ नाम जुड़ा।
और पढ़ें: 'धुरंधर' के रहमान डकैत 51 की उम्र में हैं कुंवारे, शादी नहीं करने के पीछे बताए ये 3 वजहें
ना तो आलिया और ना ही रणबीर, कपूर घराने की ये छोटी लड़की है एनिमल और अल्फा दोनों
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।