एक परिवार के 5 सदस्यों ने हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपना लिया? जानें क्या है इस तस्वीर के पीछे का सच

Published : Dec 23, 2021, 07:29 PM IST
एक परिवार के 5 सदस्यों ने हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपना लिया? जानें क्या है इस तस्वीर के पीछे का सच

सार

 वायरल तस्वीर की पड़ताल करने पर पता चला कि ये भारत की नहीं बांग्लादेश की है। 10 दिसंबर की इस खबर के मुताबिक, बांग्लादेश में एक ही परिवार के 5 लोगों ने इस्लाम धर्म अपना लिया है।

क्या वायरल हो रहा है: यूपी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पांच हिंदुओं ने इस्लाम धर्म अपना लिया। पोस्ट में लिखा है, "Alhamdulillah. राजस्थान में आज एक ही परिवार के पाँच हिन्दू लोगो ने हिन्दू धर्म छोड कर इस्लाम धर्म अपना लिया, अल्लाह इनके परिवार में बरकत अता फरमां।" तस्वीर में दिख रहा है कि 3 मुस्लिम महिला, एक बच्चा और एक मौलाना कुर्सी पर बैठे हैं। कहा जा रहा है कि ये तस्वीर राजस्थान के एक हिंदू परिवार की है, जिन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया है।

क्या है वायरल तस्वीर का सच: 

  • वायरल तस्वीर के सच को जानने के लिए बारीकी से पड़ताल की गई। फोटो के नीचे मोबाइल और यूजर के नाम का वॉटरमार्क दिखा। तस्वीर पर यूजर का नाम हसन अयोब लिखा हुआ है। इस नाम की मदद से सोशल मीडिया पर सर्च किया गया।
  • हसन अयोब को सोशल मीडिया पर सर्च किया गया। तब बांग्लादेश नागरिक हसन अयोब नाम के शख्स का एक अकाउंट मिला। जहां वायरल तस्वीर को पोस्ट किया गया था। अकाउंट पर तस्वीर को 8 दिसंबर को पोस्ट किया गया था। हसन की वॉल पर एक और पोस्ट मिली, जहां लिखा था. नरसिंगड़ी में एक ही परिवार के 5 लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपना लिया। इसका यूट्यूब लिंक मिला। यहां पूरा वीडियो मिला। यहां जो कैप्शन लिखा था, उसे गूगल पर सर्च करने पर एक न्यूज वेबसाइट मिली। जहां वायरल तस्वीर के साथ खबर थी, जिसके मुताबिक, बांग्लादेश के नरसिंगडी जिले के माधबडी में एक ही परिवार के पांच लोगों ने इस्लाम धर्म अपनाया। खबर को 10 दिसंबर को पब्लिश किया गया था। 

निष्कर्ष: वायरल तस्वीर की पड़ताल करने पर पता चला कि ये भारत की नहीं बांग्लादेश की है। 10 दिसंबर की इस खबर के मुताबिक, बांग्लादेश में एक ही परिवार के 5 लोगों ने इस्लाम धर्म अपना लिया है। इस तस्वीर और खबर का भारत से कोई लेना देना नहीं है। इस भारत से जोड़कर गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें..

Covid का नया लक्षण आया सामने, पेट दर्द होने पर टेस्ट कराया तो संक्रमित निकला व्यक्ति

पत्नी को पहले पेट्रोल में डुबोया फिर लगा दी आग, 3 बच्चों के पिता ने दर्दनाक तरीके से दी मौत

मॉडल की मौत: रिवरबोट ट्रिप में हुई गायब, अगले दिन ऐसी हालत में मिली लाश, देखने वाले रह गए दंग

पेट में नहीं बल्कि लिवर में पल रहा बच्चा, ऐसा केस देख डॉक्टर रह गए दंग, बताई इसके पीछे की वजह?

'3 पुरुषों के साथ सोई हूं', इस संख्या को बढ़ाने के लिए लड़की ने निकाला अजीब तरीका, जानकर हो जाएंगे शॉक

PREV

Recommended Stories

CBSE Fact Check: क्या मिडिल ईस्ट में एग्जाम सच में रीशेड्यूल हुआ? बोर्ड ने बताया वायरल नोटिस का सच
क्या महिलाओं को मोदी सरकार दे रही 25000 Rs.? जानें 'महिला वर्क फ्रॉम होम योजना' का FACT CHECK