शॉन ने कहा कि मेरे पिताजी 79 साल के हैं। वह कई बीमारियों से पीड़ित हैं। उनका बैग दवाओं से भरा रहता है। ऐसे में मैं उन्हें कोविड जैसी बीमारी नहीं दे सकता हूं।
लंदन. कोविड के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के लक्षणों को लेकर कई तरह की स्टडी की जा रही है। इस बीच आयरलैंड से खबर आई है कि एक व्यक्ति को पेट में तेज दर्द हुआ। उसने कोविड का टेस्ट कराया और रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। संक्रमित व्यक्ति का नाम शॉन डेली है। वह नाइट क्लब में डीजे है। वह डबलिन में अपने बुजुर्ग माता-पिता से मिलने जाने वाले थे, लेकिन उनके पेट में एक अजीब सा दर्द हुआ, जिसके कारण उन्होंने जाने से पहले एक एंटीजन टेस्ट कराया।
शॉन कोविड पॉजिटिव निकले
शॉन ने कहा कि रिजल्ट आया तो वे कोविड से संक्रमित थे। उन्होंने डबलिन लाइव को बताया, हमारा काम ऐसा है कि एसी में ही रहना होता है। मैं पहले से ही नाक की दिक्कत से परेशान हूं।
दो हफ्ते पहले मेरी नाक की दिक्कत बढ़ गई। मैंने एक टेस्ट किया। फिर लेम्सिप और यूनिफ्लू दवा ली और कुछ दिनों में यह ठीक हो गया। मैं अपनी मां और पिता से मिलने जाने वाला था। नाइट क्लब बंद था। मुझे स्वाद या गंध की दिक्कत, नाक बहने जैसे कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन मेरा पेट खराब था।
"मैंने सिर्फ यह देखने के लिए एक टेस्ट किया कि माता-पिता सुरक्षित रहे। उन्हें डबल वैक्सीन लगी है। मैंने टेस्ट कराया और रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। मेरे पेट में एठन होने के अलावा और दिक्कत नहीं थी। अगर मुझमें यह लक्षण नहीं होता तो मैं डबलिन में अपने माता-पिता से मिलने जाता। लेकिन समय पर वायरल को फैलने से रोक लिया।"
"थोड़ी लापरवाही भी न करें"
शॉन ने कहा कि मेरे पिताजी 79 साल के हैं। वह कई बीमारियों से पीड़ित हैं। उनका बैग दवाओं से भरा रहता है। ऐसे में मैं उन्हें कोविड जैसी बीमारी नहीं दे सकता हूं। इसके लिए मुझे छोटी से छोटी चीज का ध्यान देना चाहिए। कोई भी लापरवाही करने से बचना चाहिए। मैंने वही किया। माता-पिता के पास जाने से पहले कोविड का टेस्ट करा लिया। अब कम से कम वे सेफ हैं।
ये भी पढ़ें -
Miss Universe 2021: भारत की Harnaaz Sandhu बनी मिस यूनिवर्स, 21 साल बाद देश आया ताज
Miss Universe 2021: हरनाज संधू के पास हैं ये डिग्रियां, जानें कैसे चुनी जाती हैं मिस यूनिवर्स






