प्रदूषण के बावजूद मनोज तिवारी ने जलाए पटाखे, क्या है इस दावे का सच ?

 दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी की पटाखे जलाते हुए एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में मनोज तिवारी अनार जलाते हुए नजर आ रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Nov 6, 2019 3:36 PM IST

नई दिल्ली. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी की पटाखे जलाते हुए एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में मनोज तिवारी अनार जलाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि यह इसी दिवाली की है और मनोज तिवारी ने प्रदूषण के बावजूद पटाखे जलाए थे। फोटो के साथ किया जा रहा यह दावा झूठा है। 

ये है वायरल मैसेज में
वायरल हो रहे मैसेज में मनोज तिवारी गले में फूलों की माला पहनकर अनार जलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ और भी लोग हैं, जो पटाखों का आनंद ले रहे हैं, हालांकि फोटो में मनोज को अलावा किसी भी इंसान का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है। इस फोटो के साथ दावा किया गया है कि मनोज तिवारी ने इस दिवाली में प्रदूषण होने के बावजूद पटाखे जलाए थे। इस फोटो को प्रदूषण से जोड़कर देखा जा रहा है। 

Latest Videos

ट्विटर यूजर शहबाज अंसार ने मनोज तिवारी की दो फोटो शेयर कि पहली प्रदूषण के खिलाफ उनके सांकेतिक उपवास की है और दूसरी में वो पटाखे जलाते हुए दिख रहे हैं। शहबाज ने ये ट्वीट अपने ऑफिशियल अकाउंट से किया है। शहबाज के अलावा भी कई लोगों ने मनोज की यह फोटो शेयर की है। 

क्या है सच ? 
वायरल फोटो की पड़ताल करने के लिए इसे गूगल रिवर्स इमेज सर्चिंग की गई, जिसमें एक लिंक मिला। Dailypioneer.com  के इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक आर्टिकल मिला। यह आर्टिकल 5 साल पुराना था, जो कि छठ पूजा की छुट्टी से संबंधित था। इस आर्टिकल में भी यही फोटो लगी हुई थी।

निष्कर्ष 
फैक्ट चेक में पाया गया कि झूठे दावे के साथ मनोज तिवारी की 5 साल पुरानी फोटो शेयर की जा रही है।   

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE : 45th FIDE Chess Olympiad चैंपियनों से ख़ास बातचीत
J&K में अमित शाह ने विपक्ष को धो डाला, कहा- '40 हजार हत्याओं के जिम्मेदार हैं 2 लोग'
'बहुत टॉर्चर करती थी महालक्ष्मी', आरोपी मुक्ति रंजन का चौंकाने वाला सुसाइड नोट
'जहर' बन गए कंगना रनौत के ये 5 बयान, इस वजह से बार-बार शर्मिंदा हुई BJP
OMG! 53 दवाइयां क्वालिटी टेस्ट में फेल, एक तो है Paracetamol