Fact Check: राशन कार्ड धारकों को मुफ्त ट्रैक्टर देने का दावा सोशल मीडिया पर वायरल है। PIB Fact Check में ये पूरी तरह फर्जी निकला है।

Fact Check: सोशल मीडिया पर अक्सर सरकारी स्कीमों से जुड़ी कई चीजें वायरल होती हैं। इनमें कई बार लोगों को गुमराह भी किया जाता है। लोग अक्सर बिना जांचे-परखे ऐसी अफवाहों पर भरोसा कर कई बार अपना बड़ा नुकसान भी करा बैठते हैं। कुछ ऐसा ही दावा करने वाली पोस्ट इन दिनों वायरल की जा रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि सरकार ने सभी राशन कार्ड धारकों के लिए मुफ्त ट्रैक्टर देने की घोषणा की है। आइए जानते हैं इस दावे की पूरी सच्चाई।

वायरल पोस्ट में क्या किया जा रहा दावा?

'सरकारी योजना' (Sarkari Yojna) नाम के फेसबुक हैंडल से शेयर किए गए एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राशन कार्ड धारकों के लिए मुफ्त ट्रैक्टर देने की घोषणा की है। वायरल वीडियो में इस दावे को सरकारी योजना से जोड़कर पेश किया गया है। ऐसे में कई लोग इसे सच मान सकते हैं और इस जानकारी को आगे भी शेयर कर सकते हैं।

Scroll to load tweet…

क्या है वायरल दावे की हकीकत?

फैक्ट चेक में ये दावा पूरी तरह फर्जी निकला है। भारत सरकार या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राशन कार्ड धारकों को मुफ्त ट्रैक्टर देने की ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। ऐसे लुभावने दावों पर भरोसा न करें और किसी भी जानकारी पर विश्वास करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच जरूर कर लें। केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में सही जानकारी के लिए myScheme पोर्टल पर जाकर संबंधित योजना की जानकारी हासिल की जा सकती है। इसके लिए http://myscheme.gov.in पर जाएं। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली किसी भी पोस्ट, वीडियो या मैसेज को तुरंत सच न मानें। खासकर ऐसी योजनाओं से जुड़े दावों में, जिनमें मुफ्त सामान या आर्थिक लाभ देने की बात कही जा रही हो, पहले उसकी विश्वसनीय स्रोत से जांच जरूर करें।

निष्कर्ष

पीआईबी फैक्ट चेक में वायरल पोस्ट में किया जा रहा दावा पूरी तरह फेक निकला है। इस तरह की किसी भी पोस्ट, मैसेज या वीडियो पर यकीन करने से पहले ऑथेंटिक सोर्सेज से उसके बारे में सही जानकारी जरूर इकट्ठा करें। अगर आपके पास भी इस तरह की संदिग्ध चीजें आती हैं तो आप उन्हें पीआईबी फैक्ट चेक टीम के व्हाट्सऐप नंबर +91 8799711259 या फिर factcheck@pib.gov.in पर भेजें। संबंधित पोस्ट की जांच-पड़ताल कर आप तक सही जानकारी पहुंचाई जाएगी।