FACT CHECK: वायरल पोस्ट में इस महिला को बताया जा रहा द्रोपदी मुर्मू, जानें क्या है इस तस्वीर का सच

द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद उनसे जोड़कर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस पोस्ट में 4 लोगों की तस्वीर है और दावा किया जा रहा है कि अपनी काबलियत से आगे बढ़ कर ये सभी आज की महान हस्तियां हैं।

Sushil Tiwari | Published : Aug 4, 2022 2:45 PM IST

फैक्ट चेकः ''ये महान हस्तियां अपने दम अपनी काबलियत से आगे बढ़ी हैं। इनके पास कोई धन बल नहीं था। भारतीय जनता पार्टी ने इन हस्तियों को आगे शीर्ष पदों पर पहुंचा कर प्रमाणित कर दिया कि कोई भी कार्यकर्ता शीर्ष पद तक पहुंच सकता है।'' द्रोपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) के राष्ट्रपति बनने के बाद एक बार फिर से सोशल मीडिया (Social Media) पर उनको जोड़कर एक तस्वीर वायरल की जा रही है। 29 जुलाई को महेश कुमार श्रीवास्तव ने अपने फेसबुक (Facebook) पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में 4 लोगों की तस्वीर है, दावा किया जा रहा है कि ये सभी आज की महान हस्तियां हैं। इन चार में एक फोटो द्रोपदी मुर्मू की बताई जा रही है।

 

Asianetnews Hindi ने जब द्रोपदी मुर्मू की तस्वीर की पड़ताल की तो यह फर्जी निकली। वायरल पोस्ट (Vital) में दिख रही महिला द्रोपदी मुर्मू नहीं हैं। आइए जानते हैं आखिर द्रोपदी मुर्मू की वायरल तस्वीर का सच क्या है...

पड़ताल: सबसे पहले हमने स्निपिंग टूल की मदद से वायरल फोटो को क्रॉप किया। इस तस्वीर को गूगल में डालने पर कई सारे रिजल्ट मिले। गूगल इंडेक्स के दूसरे पेज पर हमें न्यूज 18 की एक लिंक मिली, जिसकी हेडलाइन है - 'PM Baat Karna Chahte Hain... इस खबर के अंदर जाने पर हमें एक सब हेड मिला- PRIDE AND HOPE. इस सब हेड के साथ वायरल हो रही कथित द्रोपदी मुर्मू की तस्वीर भी लगी है। जब हम इसके मैटर को पढ़ते हैं तो पता चलता है यह तस्वीर द्रोपदी मुर्मू नहीं बल्कि हॉस्पिटल में काम करने वाली एक सफाई कर्मचारी सुकुमार टुडू (Sukumar Tudu) की है।

PRIDE AND HOPE (news18)

At Uparbeda’s primary health centre, we meet Sukumar Tudu, who works as a safai karmachari in the hospital and earns about Rs 1,500 a month. Sukumar and her husband Baiyadhar Tudu have one-acre land and have to work as daily wagers to make end meet.

She, along with many others, had danced and feasted the evening before Droupadi Murmu was elected President. Sukumar swells with pride when she speaks about someone from her community earning the highest job in the country, but her joy is tempered by the harshness of her own life.

न्यूज 18 के इस पैरा ग्राफ में लिखा है- उपरबेड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुकुमार टुडू सफाई कर्मचारी हैं। ये हर महीने लगभग 1,500 रु. कमाती हैं। सुकुमार और उनके पति बैयाधर के पास एक एकड़ जमीन है। उन्हें रोजी-रोटी के लिए मजदूरी करनी पड़ती है।
द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने की खबर से सुकुमार गर्व से फूला नहीं समाता है। इन लोगों को पूरी उम्मीद है कि वह आदिवासियों के विकास के लिए काम करेंगी। बता दें, उपरबेड़ा में द्रोपदी मुर्मू का पैतृक घर है।

निष्कर्षः द्रोपदी मुर्मू के नाम पर वायरल हो रही तस्वीर राष्ट्रपति के पैतृक गांव उपरबेड़ा में मौजूद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वाली सफाई कर्मचारी सुकुमार टुडू की है।

Read more Articles on
Share this article
click me!