अमिताभ बच्चन ने शेयर किया था लालबाग के राजा का वीडियो, जानें क्या है इसकी सच्चाई

8 सितंबर को, सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था लालबाग के राजा के पहले दर्शन।  

Asianet News Hindi | Published : Sep 10, 2021 1:07 PM IST

फैक्ट चेक डेस्क. देशभर में 10 सितंबर से गणेश चतुर्थी का शुरुआत हुई है। मुंबई के लालबाग इलाके में लालबागचा राजा भक्तों के लिए सबसे बड़े और सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक है। भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए पूर्व-कोविड युग में हर साल लाखों लोग इस क्षेत्र में आते थे। आम लोगों के साथ बॉलीवुड हस्तियों भी लालबाग के राजा के दर्शन करने के लिए हर साल आते हैं। 

8 सितंबर को, सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था लालबाग के राजा के पहले दर्शन।  अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट के बाद कई मीडिया आउटलेट्स ने बच्चन की पोस्ट पर आधारित रिपोर्ट्स का फॉलो किया। इसके बाद से लालबाग के राजा के दर्शन का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा।

Latest Videos

 

जब हमने इस वीडियो के बारे में पता किया तो पता चला कि ये वीडियो वास्तव में 2016 का है। यह लालबागचा राजा के 'मुख दर्शन' को दर्शाता है, जिसे अरब सागर में विसर्जित करने से पहले गणेश चतुर्थी के दौरान 11 दिनों तक सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखा जाता है। 3 सितंबर, 2016 को एक YouTube चैनल पर अपलोड किया गया सटीक वीडियो मिला। वीडियो विवरण में कहा गया है कि यह लालबागचा राजा का पहला लुक (मुख दर्शन) है। इसलिए, यह स्पष्ट है कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन द्वारा पोस्ट किया गया वीडियो इस साल के लालबागचा राजा का नहीं है। वीडियो पांच साल पुराना है।

Share this article
click me!

Latest Videos

सुल्तानपुर डकैती के गुनहगारों का हिसाब कर रही STF, अब तक 11 के खिलाफ हुआ एक्शन
राहुल ने बताई विपक्ष की पावर कहा- पहले जैसे नहीं रहे मोदी #Shorts
Garib Rath Express Train: ट्रेन में भाग खड़े हुए पैसेंजर, Shocking Video आया सामने
कहीं आपके घी में तो नहीं है जानवरों की चर्बी, ऐसे करें चेक । Adulteration in Ghee
New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले