क्या वाकई आगरा के इस कॉलेज में वैलेंटाइन डे तक ब्वॉयफ्रेंड बनाना है जरुरी? वर्ना कॉलेज में NO ENTRY

Published : Jan 28, 2021, 10:50 AM IST
क्या वाकई आगरा के इस कॉलेज में वैलेंटाइन डे तक ब्वॉयफ्रेंड बनाना है जरुरी? वर्ना कॉलेज में NO ENTRY

सार

इंटरनेट पर आगरा के एक कॉलेज से निकाले गए नोटिस की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस नोटिस में साफ़ लिखा गया है कि अगर सेकंड, थर्ड और फ़ाइनल ईयर की लड़कियां 14 फरवरी तक होनी सुरक्षा के लिए एक ब्वॉयफ्रेंड नहीं बना पाई, तो उनके लिए कॉलेज में नो एंट्री हो जाएगी। 

फेक चेक: इंटरनेट एक ऐसी जगह है जहां जानकारी फैलने में समय नहीं लगता। चाहे वो सही हो या गलत। फेक खबरों का अंबार भी यहां लगा रहता है। इस वजह से फेसबुक से लेकर तमाम कई साइट्स भी फेक खबरों से लोगों को बचाने के लिए काम करते हैं। हाल ही में आगरा के सेंट जोंस कॉलेज से एक अजीबोगरीब मैसेज वायरल हुआ, जिसमें लिखा गया है कि कॉलेज की लड़कियों को 14 फरवरी तक अपने लिए एक ब्वॉयफ्रेंड ढूंढना जरुरी है वरना उनकी कॉलेज में नो एंट्री होगी। इस नोटिस के बाद कई लोगों ने इसकी सच्चाई जानने की कोशिश की। 

मैसेज जिससे मची सनसनी 
ये मैसेज यूपी के आगरा स्थित सेंट जोंस कॉलेज से सामने आया है। तस्वीर में इसी कॉलेज के लेटर हेड पर छपे नोटिस में लिखा है कि अगर 14 फरवरी को कोई लड़की अपने प्रेमी को कॉलेज नहीं ला पाएगी, तो उसकी कॉलेज में एंट्री नहीं हो पाएगी। लड़कियों को अपने प्रेमी के साथ एक लेटेस्ट तस्वीर दिखाना जरुरी है।  

हो गया हंगामा 
कॉलेज के लेटर हेड पर प्यार फ़ैलाने वाले इस मैसेज के वायरल होते ही हंगामा मच गया। बता दें कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है। वायरल लेटर में लिखा है कि सुरक्षा के लिए लड़कियों को वैलेंटाइन डे पर लड़के के साथ यानी अपने प्रेमी के साथ आना जरुरी है। वायरल होते ही कॉलेज सहित पूरे शहर में हंगामा हो गया। 

क्या है सच्चाई? 
जब वायरल होते इस लेटर की जांच की गई तो पता चला कि ये फेक है। लेटर में सेंट जोंस कॉलेज के एसोसिएट डीन प्रोफ़ेसर आशीष शर्मा ने लड़कियों को ब्वॉयफ्रेंड बनाने का निर्देश दिया है जबकि इस कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि कॉलेज में उक्त नाम का कोई टीचर तक नहीं है। प्रिंसिपल ने कहा कि कॉलेज को बदनाम करने के लिए किसी ने ये शरारत की है। इसकी जांच का कार्यवाई की जाएगी।  

PREV

Recommended Stories

Fact Check: क्या क्रैश हुए तेजस जेट को नहीं मिला था क्लियरेंस, जानें वायरल दावे का सच
Fact Check: नशे में धुत आदमी ने बाघ को पिलाई शराब? क्या है वायरल वीडियो का सच?