सुनिए लेडी डाक्टर के रेपिस्ट और खूनी मोहम्मद पाशा की चीखें, क्या है फेसबुक पर वायरल इस वीडियो का सच

लेडी डॉक्टर के साथ हुए इस दर्दनाक हादसे पर आक्रोशित लोग इसे शेयर कर रहे हैं लेकिन वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 2, 2019 1:37 PM IST / Updated: Dec 02 2019, 07:55 PM IST

नई दिल्ली. हाल में हुए हैदराबाद गैंगरेप केस से जुड़ी हर अपडेट पर लोगों की नजर है। सोशल मीडिया पर लेडी डॉक्टर की के रेप और मर्डर के एक आरोपी से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ये पीड़िता का मुख्य आरोपी पाशा है जिसे पीटते हुए दिखाया जा रहा है।

आपको बता दें कि हैदराबाद में हुए इस हादसे के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा है। देश भर में कई स्थानों विरोध प्रदर्शन भी हुए है। फेसबुक, ट्विटर पर लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। वहीं एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि मुख्य आरोपी मोहम्मद पाशा को पीटते दिखाया जा रहा है। इस वीडियो के साथ लिखा गया- लीजिए सुनिए लेडी डॉक्टर के रेपिस्ट और खूनी मोहम्म्द पासा की चीखें, मन तो नहीं मानेगा लेकिन थोड़ा सुकून मिलेगा।

लेडी डॉक्टर के साथ हुए इस दर्दनाक हादसे पर आक्रोशित लोग इसे सच मानकर शेयर कर रहे हैं लेकिन वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है।

दरअसल ये वीडियो हैदाराबाद केस के आरोपी का नहीं है। वीडियो को कई फ्रेम में काट-छांटने के बाद हमने पाया कि ये आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले का है। 25 साल के इस शख्स ने 10 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया था जिसके बाद गांव वालों ने इसे बुरी तरह पीटा था। 

इसी घटना का वीडियो मीडिया में सामने आया था, अब कुछ गुमराह करने वाले सोशल मीडिया पेज इसे हैदराबाद केस से जोड़कर वायरल कर रहे हैं। हालांकि जांच-पड़ताल के बाद निष्कर्ष यही निकलता है कि ये वीडियो हैदराबाद केस से जुड़ा नहीं है इसलिए भ्रामक जानकारी के तौर पर इसे शेयर करना  फेक न्यूज को बढ़ावा देने जैसा है।

Share this article
click me!