Fact check; केजरीवाल के 62 में 40 विधायक रेप के आरोपी, इसलिए होते हैं निर्भया कांड; जानें दावे का सच

Published : Feb 17, 2020, 06:10 PM IST
Fact check; केजरीवाल के 62 में 40 विधायक रेप के आरोपी, इसलिए होते हैं निर्भया कांड; जानें दावे का सच

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत हासिल करते हुए हैट्रिक लगाई है। लेकिन अब चुनाव के बाद अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। इनमें से कई तो सही हैं और कई सरासर गलत हैं। ऐसा ही एक दावा जदयू के प्रवक्ता अजय आलोक ने केजरीवाल की पार्टी को लेकर किया है।

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत हासिल करते हुए हैट्रिक लगाई है। लेकिन अब चुनाव के बाद अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। इनमें से कई तो सही हैं और कई सरासर गलत हैं। ऐसा ही एक दावा जदयू के प्रवक्ता अजय आलोक ने केजरीवाल की पार्टी को लेकर किया है। उनका दावा है कि केजरीवाल के 62 विधायक में 40 पर रेप के आरोप हैं? जानते हैं क्या है इसकी सच्चाई?

क्या है दावा? : नीतीश कुमार की पार्टी के प्रवक्ता अजय आलोक ने ट्वीट किया। इसे करीब 8 हजार लोगों ने रिट्वीट किया है। उन्होंने दावा किया है कि 62 में 40 रेप के आरोपी , उनके समर्थन से अरविंद केजरीवाल ने वाकई नई राजनीति की शुरुआत की है। दिल्ली को रेप कैपिटल कहने वाले आप लोगों ने तो RJD को पीछे कर दिया।

उन्होंने आगे लिखा, आज लालू यादव खुश होंगे कि कोई तो आगे निकला। समझ आता है कि निर्भया कांड क्यो होता है जनता? 

क्या है सच्चाई? जब Asianetnews hindi ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीते प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले को लेकर एडीआर की रिपोर्ट को देखा तो सब कुछ सामने आ गया। 
एडीआर के मुताबिक,- दिल्ली के 70 विधायकों में से 43 विधायकों पर आपराधिक मामले हैं। इनमें से 5 भाजपा के और 38 आप के हैं। यानी आप के 62 विधायकों में से 40 नहीं 38 पर आपराधिक (केवल महिलाओं के खिलाफ नहीं) मामले हैं। यानी अजय आलोक का यह दावा पूरी तरह से गलत निकला कि 40 पर रेप का मामला दर्ज है। 

कितने विधायकों पर महिलाओं के खिलाफ मामले? 
ए़डीआर के मुताबिक, 13 विधायकों ने हलफनामे में अपने ऊपर महिलाओं से जुड़े मामले दर्ज होना बताया है। इनमें से सिर्फ 1 विधायक ऐसा है, जिसपर रेप का मामला चल रहा है।
 

PREV

Recommended Stories

क्या महिलाओं को मोदी सरकार दे रही 25000 Rs.? जानें 'महिला वर्क फ्रॉम होम योजना' का FACT CHECK
Fact Check: क्या क्रैश हुए तेजस जेट को नहीं मिला था क्लियरेंस, जानें वायरल दावे का सच