FACT CHECK: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन? जानें कैसे उड़ी ये अफवाह

अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव की फोटो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, “पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन हो गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

Asianet News Hindi | Published : Oct 7, 2020 4:15 AM IST / Updated: Oct 07 2020, 09:46 AM IST

फैक्ट चेक डेस्क. Mulayam Singh yadav death hoax: सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोग दावा कर रहे हैं कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री और अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। इसके बाद से श्रद्धांजली देने वालों का तांता लगा हुआ है। लोग अखिलेश सिंह और समाजवादी पार्टी के अधिकारिक ट्विटर हैंडल को टैग कर करके शोक जता रहे हैं।

फैक्ट चेक में आइए जानते हैं कि आखिर सच क्या है?  

Latest Videos

वायरल पोस्ट क्या है? 

फेसबुक और ट्विटर पर भी दर्जनों पेजों पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की मृत्यु की खबर चला दी गई। ऐसे ही कुछ पोस्ट यहां देखे जा सकते हैं। अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव की फोटो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, “पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन हो गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

पोस्ट के नीचे बहुत सारे लोग ‘ऊं शांति’ और ‘भगवान उनकी आत्मा को शांति दे’ जैसे कमेंट कर रहे हैं।

विकीपीडिया ने भी सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को ही मृत घोषित कर दिया। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के विकीपीडिया पेज का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है।

फैक्ट चेक

यह दावा पूरी तरह से गलत है। 4 अक्टूबर, 2020 को समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव का निधन हुआ है, न कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पिता और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का।

दावे की पड़ताल

4 अक्टूबर, 2020 को समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव नाम के जिस नेता की मृत्यु हुई, वे 92 वर्षीय पूर्व एमएलसी थे। 4 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिये उन्हें श्रद्धां​जलि दी।

 

 

नवभारत टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, मुलायम सिंह यादव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के खासे करीबी थे। वे तीन बार स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य और दो बार औरैया के विकासखंड भाग्यनगर के ब्लॉक प्रमुख रह चुके थे।

सपा संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव इसी साल मई में पेट की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। इस बारे में मीडिया में कई रिपोर्ट थीं। 5 अक्टूबर को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने एक ट्वीट के जरिये बताया कि अब वे बिल्कुल ठीक हैं।

 

 

ये निकला नतीजा 

पड़ताल से साफ है कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की मौत की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं। 4 अक्टूबर, 2020 को ​मुलायम​ सिंह यादव नामक जिस नेता की मृत्यु हुई है, वे समाजवादी पार्टी के 92 वर्षीय पूर्व एमएलसी थे। 

Share this article
click me!

Latest Videos

Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev