पौष्टिक के साथ स्वादिस्ट भी होता है आंवले का हलवा, जानें बनाने का तरीका

Published : Nov 08, 2019, 12:14 PM ISTUpdated : Nov 08, 2019, 12:21 PM IST
पौष्टिक के साथ स्वादिस्ट भी होता है आंवले का हलवा, जानें बनाने का तरीका

सार

आंवला का हलवा स्वादिस्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होता है। सुबह थोड़ा आंवले का हलवा खाने से दिन भर एनर्जी बनी रहती है। जानें इसे बनाने की विधि।

फूड डेस्क। आंवला का हलवा स्वादिस्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होता है। सुबह थोड़ा आंवले का हलवा खाने से दिन भर एनर्जी बनी रहती है। इसे कई दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है। आजकल ताजे आंवले काफी मिल रहे हैं। जानें इसे बनाने की विधि।

सामग्री
- 750 ग्राम आंवला
- 500 ग्राम चीनी
- 2 चम्मच इलाइची
- 25 ग्राम किशमिश
- 25 ग्राम बादाम  

हलवा बनाने की विधि
- सबसे पहले आंवले को अच्छे से धो लें। 
- इसके बाद उन्हें उबाल लें।
- जब आंवले उबल जाएं तो उनके बीज अलग कर दें और गूदे को मसल कर एर बर्तन में फेंट दें।
- इसके बाद एक कड़ाही में मसले हुए आंवले को डाल कर चीनी के साथ धीमी आंच पर पकाएं। 
- उसे कलछुल से चलाते रहें। जब उसका रंग हलका भूरा होने लगे तो उसमें किशमिश, बादाम और इलाइची पाउडर डाल दें। 
- इसे धीमी आंच तक तब तक पकाते रहें, जब तक हलावा पूरा गाढ़ा न हो जाए।
- गाढ़ा हो जाने के बाद उसे गैस पर से उतार लें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- यह हलवा पूरी तरह चमकदार और रवादार लगेगा। 
- इसे किसी एयरटाइट जार में बंद कर के रखें।
- सुबह-सुबह अगर आपने दो चम्मच भी आंवले के इस हलवे का सेवन किया तो साल भर तक आपको शायद ही कोई हेल्थ प्रॉब्लम हो। जिन लोगों को शुगर की समस्या हो, उनके लिए बिना शुगर का हलवा तैयार कर सकते हैं। गेस्ट्स के आने पर इसे किसी दूसरी डिश के साथ भी सर्व कर सकते हैं।  
 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बिना तंदूर के घर पर बनाएं नरम और फूली तंदूरी रोटी, 4 स्टेप में हो जाएगी तैयार
रात की बची दाल से तैयार करें 4 टेस्टी रेसिपी, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत