Christmas 2021: क्रिसमस पर घर बनाना है रम केक, तो इस ट्रिक से झटपट बनाएं टेस्टी Rum and Raisin Cake

Published : Dec 15, 2021, 03:16 PM IST
Christmas 2021: क्रिसमस पर घर बनाना है रम केक, तो इस ट्रिक से झटपट बनाएं टेस्टी Rum and Raisin Cake

सार

क्रिसमस के मौके पर रम एंड रेसिन केक खूब पसंद किया जाता है। यह एक कॉन्टिनेंटल रेसिपी है। इसे बनाने के लिए किशमिश और ब्लैक रम का इस्तेमाल किया जाता है। आइए आपको बताते हैं, इसकी रेसिपी

फूड डेस्क. दिसंबर के महीने में क्रिसमस (Christmas) और न्यू ईयर (New Year) की धूम कुछ दिन पहले ही शुरू हो जाती है। बाजारों से लेकर घरों में इसे लेकर जोरदार तैयारियां की जा रही है। सभी लोग इसके सेलेब्रेशन के लिए बढ़िया केक आइडियाज सोच रहे होंगे। वैसे क्रिसमस पर रम और किशमिश से बना केक काफी खाया और पसंद भी किया जाता है। अक्सर लोग घर पर रम केक बनाने से कतराते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इसे बनाना बहुत मुश्किल होगा। लेकिन आपको बता दें कि जिस तरह से आप नॉर्मल केक बनाते हैं बस उसमें कुछ इनग्रेडिएंट और एड करके आप शानदार रम केक बना सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं क्रिसमस स्पेशल शानदार रम एंड रेसिन (Rum and Raisin Cake) केक बनाने की रेसिपी, इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-
डेढ़ कप किश्मिश
डेढ़  कप पिसी हुई चीनी (बूरा)
2 कप मैदा
आधा कप बटर
1 चम्मच बेकिंग पाउडर 
1/2 कप डार्क रम
2 अंडे

विधि
- क्रिसमस स्पेशल रम केक बनाने के लिए सबसे पहले ओवन को 325 डिग्री फेरनहाइट (165 डिग्री सेल्सियस) पर प्रीहीट करें। इसके साथ ही एक केक टिन के ग्रीस करके मैदा डस्ट कर लीजिए। 

- अब एक बड़े कटोरे में मैदा, अंडे, 1/2 कप पानी, बटर और 1/2 कप रम डालकर अच्छे से मिलाएं। मिक्स करने के लिए आप इलेक्ट्रिक बीटर या नॉर्मल हैंड बीटर का यूज कर सकते हैं।

- जब केक बैटर अच्छे से फल्फी हो जाए, तो इसमें किशमिश डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 

- अब इस मिश्रण को केक टिन में डालें और इसे प्रीहीटेड ओवन में डालकर 25-30  मिनट तक बेक होने दें। केक को एक टूथपिक की मदद से चेक करें कि केक तैयार हुआ या नहीं।

- अब ओवन से केक को निकालकर 5 मिनट के लिए ठंडा होने दें। इसके बाद इसे केक को टिन से निकालकर सर्व करें। आप चाहें, तो इसपर अपने पसंद की आइसिंग भी कर सकते हैं। वैसे क्रिसमस केक बिना फ्रॉस्टिंग के ही परोसा जाता है।

- केक ड्रेसिंग बनाने के लिए एक सॉस पैन में 2 चम्मच मक्खन, 1/4 कप पानी और 1 कप चीनी मिलाएं और गैस पर मीडियम फ्लेम पर लगातार हिलाते हुए 5 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें 1/2 कप रम में मिलाएं और केक के ऊपर डालें।

ये भी पढ़ें- Christmas और New Year की पार्टी प्लान करने के बारे में सोच रहे हैं आप, तो इन सावधानियों पर रखें खास ध्यान

Healthy Recipe: ना चाय पत्ती ना दूध, इस तरह बनाई जाती है भुट्टे के बाल की चाय, फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप
 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Moong Dal Halwa Tips: न चिपकेगा, न कच्चा लगेगा! मूंग दाल हलवा बनाने की 4 सीक्रेट ट्रिक्स
स्कूल टिफिन मिनटों में होगा खाली, बच्चों को खूब पसंद आएगी ये मिनी उत्तपम रेसिपी