क्या दिवाली पर बनाना चाहते हैं रसभरी इमरती, तो इस तरह बनाएं ये शानदार डिश

Published : Oct 20, 2022, 03:26 PM IST
क्या दिवाली पर बनाना चाहते हैं रसभरी इमरती, तो इस तरह बनाएं ये शानदार डिश

सार

रसभरी इमरती का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। बाजारों में तो आपने कई बार इसे खाया होगा। लेकिन आज हम आपको बताते हैं मास्टर शेफ पंकज भदौरिया की सीक्रेट रेसिपी जिससे आप घर में ही इमरती बना सकते हैं।

फूड डेस्क : दिवाली (Diwali 2022) पर अगर आप अपने घर वालों को मार्केट जैसी मिठाई खिलाना चाहते हैं तो आप इमरती बना सकते हैं। जी हां, लाल रंग की रसभरी इमरती देखते से ही सभी के मुंह में पानी आ जाता है और उसका स्वाद तो बेहद लाजवाब होता है। तो चलिए देर किस बात की आज आपकी दिवाली में मेन्यू में एड करते हैं एक और रेसिपी, जिसे मास्टर शेफ पंकज भदौरिया (MasterChef Pankaj bhadouria) ने शेयर किया है और अपने फैंस को बताई है इजी और झटपट बनने वाली इमरती की रेसिपी (imarti recipe)।

मुंह में पानी ले आएगी रसभरी इमरती
मास्टर शेफ पंकज भदौरिया अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर दिवाली की एक सीरीज चला रही हैं। जिसमें वह अपने फैंस के लिए हर दिन एक स्पेशल रेसिपी लेकर आ रही हैं। इस बीच हाल ही में उन्होंने इमरती की रेसिपी अपने फैंस के साथ शेयर कर बताया कि कैसे आप झटपट घर में इस डिश को बना सकते हैं, वो भी कुछ ही इनग्रेडिएंट से। तो चलिए देर किस बात की हम भी आपको बताते हैं कि कैसे आप इमरती को बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-
इमरती के लिए
दो कप उड़द दाल
चुटकी भर ऑरेंज फूड कलर
एक पाइपिंग बैग
तलने के लिए घी

चाशनी के लिए
दो कप चीनी
दो कप पानी
ऑरेंज फूड कलर

विधि
- घर पर मार्केट जैसी इमरती बनाने के लिए सबसे पहले दो कप उड़द दाल को 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।

- जब ये अच्छी तरह से फूल जाए तो इसे मिक्सी के जार में डालकर बारीक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को बड़े बाउल में निकाल कर हाथों से फेंटना शुरू करें।

- इसे हमें तब तक फेंटना है जब तक एक पानी के बाउल में ड्राप डालें तो ये ऊपर तैरकर आ जाए। (आप इसे फेंटने के लिए इलेक्ट्रिक बीटर का यूज भी कर सकते हैं।)

- जब उड़द दाल का बैटर अच्छे से फ्लफी हो जाए तो इसमें चुटकी भर ऑरेंज फूड कलर डालें और अच्छी तरह से मिला लें।

- अब एक पाइपिंग बैग में इस बैटर को डालकर इसे तैयार कर लें और इसे टिप से थोड़ा सा काट लें।

- इस बीच एक फ्लैट कढ़ाई में घी गर्म होने के लिए रख दें। जब यह अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो पाइपिंग बैग में तैयार किए हुए बैटर से धीरे-धीरे इमरती का शेप बनाते जाएं और उसे दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें।

- इमरती के लिए चाशनी बनाने के लिए दो कप चीनी में दो कप पानी डालें और उसे लगातार चलाते हुए पका लें। आपको इसे तब तक पकाना है जब तक दो उंगलियों के बीच में यह चिपचिपी ना होने लगे और इससे एक तार की चाशनी ना बन जाए।

- अब तैयार की गई इमरती को 5-6 मिनट के लिए चाशनी में डुबोकर रख दें और गरमा गरम इसे अपने घरवालों और मेहमानों को खिलाएं।

और पढ़ें: Diwali Recipe: गुजिया बनाते समय डालें ये सीक्रेट चीज, खाने वाला हो जाएगा आपका दीवाना

अनहेल्दी मैदा को छोड़ इस बार बनाएं इस खास चीज से नमक पारे, बच्चे से लेकर बड़े तक हो जाएंगे आप के दीवाने

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Potato Snack Recipe: मास्टरशेफ स्टाइल क्रिस्पी आलू काला मसाला, घर पर मिनटों में बनाएं वायरल स्नैक
Soya Oats Tikki: जंक फूड का हेल्दी ऑप्शन है सोया-ओट्स टिक्की, बच्चे भी करेंगे खूब पसंद