
फूड डेस्क। एक तो लॉकडाउन, दूसरे बढ़ती गर्मी और पार्क में घूमना भी मना है। ऐसी स्थिति में कोई भी परेशान हो सकता है। खाने-पीने की रुचि कम हो जाती है। ऐसे में, आप इंस्टेंट एनर्जी हासिल करने के लिए कोई ड्रिंक ले सकते हैं। पाइनएप्पल लेमनेड टेस्टी तो होता ही है, यह सेहत के लिहाज से भी बढ़िया होता है। इसे पीने से तत्काल एनर्जी मिलती है। पाइन एप्पल हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखता है। यह इम्युनिटी को भी बढ़ाता है। जानें इसकी रेसिपी।
आवश्यक सामग्री
- 250 मि.ली. पानी
- 4 चम्मच चीनी
- एक चम्मच नींबू का रस
- 2 कप पाइन एप्पल का जूस
- एक चम्मच काला नमक
- आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- जरूरत के मुताबिक आइस क्यूब
- पाइन एप्पल के कुछ टुकड़े
बनाने की विधि
सबसे पहले एक जार में चीनी का घोल तैयार कर लें। उसमें नींबू का रस, काला नमक और काली मिर्च का पाउडर मिला दें। अब इसमें पाइन एप्पल का जूस और पानी मिक्स कर दें। फिर पाइन एप्पल के टुकड़े और आइस क्यूब्स डाल दें। इसे ठीक से मिला दें। अब आपका पाइन एप्पल लेमनेड तैयार है। इसे चिल्ड सर्व करें। इसका स्वाद सबों को पसंद आएगा। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और इलेक्ट्रोलाइट लेवल ठीक बना रहेगा।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.