इन पकवानों के बिना अधूरा है विजयादशमी का त्योहार, आज बनाएं ये 5 टेस्टी फूड रेसिपी

Published : Oct 05, 2022, 08:28 AM IST
इन पकवानों के बिना अधूरा है विजयादशमी का त्योहार, आज बनाएं ये 5 टेस्टी फूड रेसिपी

सार

5 अक्टूबर को विजयदशमी का त्योहार मनाया जा रहा है। यह दिन अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में मनाया जाता है। इस दिन विशेष पकवानों को बनाने का भी महत्व होता है। आइए हम आपको बताते हैं उनकी रेसिपी।  

फूड डेस्क : शारदीय नवरात्र् के 9 दिन बाद विजयदशमी (vijaydashmi 2022) यानी कि दशहरे (Dussehra 2022) का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर और भगवान राम ने रावण का वध किया था। हिंदू धर्म में यह दिन बेहद खास होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है। इतना ही नहीं इस दिन कुछ खास बनाने का महत्व भी होता है। ऐसे में आज विजयदशमी के मौके पर हम आपको बताते हैं उन स्पेशल पकवानों के बारे में जो दशहरा के दिन विशेष रूप से बनाया जाता है...

गिलकी के पकोड़े 
आलू, प्याज, पालक के पकोड़े तो आपने खूब खाए होंगे। लेकिन दशहरे पर गिलकी के पकोड़े बनाने का विशेष महत्व होता है। इसे बनाने के लिए आप बेसन में नमक, मिर्च और अजवाइन डालकर इसका घोल बना लें। इसमें लंबी-लंबी गिलकी को काटकर डिप करें और इसे डीप फ्राई कर लें।

गुलगुले 
नमकीन पकोड़े के अलावा दशहरे पर आटे के मीठे गुलगुले बनाने का भी महत्व होता है। इसे बनाने के लिए ढाई सौ ग्राम आटा और एक चौथाई कटोरी बेसन को मिक्स कर लें। इसमें डेढ़ सौ ग्राम शक्कर पानी में घोलकर, इलायची पाउडर, खसखस डालें और इसका एक गाढ़ा घोल तैयार करके इसके गोल गोल और क्रिंची पकोड़े बना लें।

श्रीखंड 
दशहरे के मौके पर श्रीखंड बनाने का भी विशेष महत्व होता है। इसके लिए आप दही को 1 घंटे के लिए टांग कर रख दें। इससे इसका सारा पानी निकल जाती है या मार्केट से चक्का ले आए। इस चक्के में शक्कर अच्छी तरह से मिलाएं, फिर केसर के कुछ धागे, इलायची पाउडर डालकर एकसार कर लें। इसे फ्रिज में रख दें और ठंडा करके सर्व करें।

आलू बड़े 
दशहरे पर छुट्टी का दिन हो और समोसे, कचोरी या आलू बड़े जैसा कुछ मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। ऐसे में नाश्ते में आप दशहरे के दिन आलू बड़ा बना लीजिए। इस दिन खासतौर पर बनाया भी जाता है। इसके लिए उबले हुए आलू को जीरा राई और सूखे मसालों के साथ फ्राई कर लें और उसके गोल-गोल बड़े बना लें। अब बेसन और नमक का एक घोल तैयार करें। इसमें थोड़ा सा मीठा सोडा डाल दें। अब सन के घोल में आलू को अच्छी तरह से डिप करें और गर्म तेल में छोड़ दें। इसे दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक पका लें और हरी चटनी के साथ सर्व करें।

पान
दशहरे पर पान खाने का भी विशेष महत्व है। पान सम्मान और प्यार का प्रतीक है, जो 'बुराई पर अच्छाई की जीत' का जश्न मनाता है। मान्यताओं के अनुसार, विजयदशमी के दिन कुंभकर्ण और मेघनाद ने अपनी खुशी व्यक्त करने और भगवान राम की जीत का जश्न मनाने के लिए पान खाया था, इसलिए इस दिन सभी को एक-दूसरे को पान खिलाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Dussehra 2022: विजयदशमी के मौके पर अपने घर आंगन में बनाएं ये रंगोली डिजाइंस
Dussehra 2022: 5 अक्टूबर को दशहरे पर 6 शुभ योगों का दुर्लभ संयोग, 3 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Soya Oats Tikki: जंक फूड का हेल्दी ऑप्शन है सोया-ओट्स टिक्की, बच्चे भी करेंगे खूब पसंद
Chicken Pakora Recipe: प्याज-आलू के पकोड़े छोड़िए, इस बारिश बनाइए क्रिस्पी चिकन पकौड़ा, हर कोई करेगा तारीफ