इन सर्दियों में लें मेथी पराठे का टेस्ट, फटाफट हो जाएगा तैयार

Published : Dec 19, 2019, 10:16 AM IST
इन सर्दियों में लें मेथी पराठे का टेस्ट, फटाफट हो जाएगा तैयार

सार

सर्दियों के मौसम में खाने-पीने की खास ही चीजें मिलती हैं। खासकर सब्जियां और साग तो तरह-तरह के मिलते हैं, जिनके सेवन से ठंड से बचाव भी होता है। 

फूड डेस्क। सर्दियों के मौसम में खाने-पीने की खास ही चीजें मिलती हैं। खासकर सब्जियां और साग तो तरह-तरह के मिलते हैं, जिनके सेवन से ठंड से बचाव भी होता है। इस मौसम में मेथी काफी मिलती है। मेथी का साग लोग काफी चाव से खाते हैं। मेथी की तासीर गर्म होती है। यह ठंड के मौसम में हर तरह से फायदेमंद होती है। मेथी के पराठे भी बनते हैं। ये पराठे बहुत टेस्टी होते हैं। इन्हें बनाना भी आसान है। जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में। 

आवश्यक सामग्री

- गेहूं का आटा 250 ग्राम
- मैदा 200 ग्राम
- दो चम्मच तेल
- एक चम्मच लहसुन का पेस्ट
- आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आधा चम्मच जीरा पाउडर
- 200 ग्राम हरी मेथी
- दो चम्मच मक्खन
- नमक जरूरत के अनुसार

बनाने की विधि

एक बर्तन में गेहूं का आटा, मैदा, तेल, लहसुन का पेस्ट मिला दें। उसमें पानी डाल कर हल्के हाथों से गूंथे। फिर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें लहसुन, लाल मिर्च और जीरा का पाउडर डाल दें। कुछ देर तक उन्हें भूनने के बाद बारीक कटी हरी मेथी का साग उसमें डाल दें और कम आंच पर पकाएं। उसमें नमक भी जरूरत के अनुसार मिला दें। जब यह अच्छी तरह पक जाए तो उतार लें। फिर आटे की लोई बना कर उसमें यह मिश्रण भर दें और उसे पराठे की तरह बेल लें। इसे धीमी आंच पर दोनों तरफ ठीक से पकाएं और अलग रखते जाएं। पराठे में मसाला इतना ही भरें कि बेलने में दिक्कत नहीं हो। इसके बाद सामान्य पराठे की तरह ही इसे बनाएं। बनाते वक्त ही इसमें मक्खन दोनों तरफ लगा कर सेकें। इसके बाद आप गरमागरम इसे दही, टमाटर की चटनी या अचार के साथ परोसें। इसका स्वाद लजवाब होता है। आप चाहें तो बच्चों के टिफिन में भी इसे दे सकते हैं।  

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

रात की बची दाल से तैयार करें 4 टेस्टी रेसिपी, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत
5 मिनट में हेल्दी ब्रेकफास्ट, पोहा-पराठे छोड़ बनाएं ये साउथ इंडियन रेसिपी