Health Benefits: सर्दियों में अंजीर का दूध पीने से आपको मिलेगे ये फायदें, जानें इसको बनाने के तरीके

Published : Nov 18, 2021, 07:41 PM IST
Health Benefits: सर्दियों में अंजीर का दूध पीने से आपको मिलेगे ये फायदें, जानें इसको बनाने के तरीके

सार

अंजीर के सेवन करने से हमे कई स्वास्थय लाभ होते हैं। ऐसे में अगर आप अंजीर का दूध सर्दी में पिया जाए तो वो आपको गर्म रखने में भी मदद करता है और फायदेमंद भी रहता है।

नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में हर किसी का मन करता है कि, वो गर्मा-गर्म चीजों का सेवन करें। जिससे हमे गर्मी भी मिले और स्वाद भी अच्छा रहे। अगर आप भी अपनी सेहत को अच्छा रखना चाहते हैं तो रोजाना अंजीर (Anjeer) का सेवन दूध के साथ करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाए जाने वाले आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम और कैल्शियम और विटामिन सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि, कैसे बनाएं अंजीर का दूध।

अंजीर का दूध बनाने की रेसिपी

  • इसको बनाने के लिए पहले आपको अंजीर को अच्छे से धोना होगा।
  • उसके बाद उसे पूरी रात भिगोकर रखना होगा।
  • फिर उसका पेस्ट बना लें।
  • पेस्ट बनाने के बाद उसे एक गिलास में डाल लें और फिर गर्म दूध डालें और इसे सर्व करें।

अंजीर के दूध पीने के स्वास्थय लाभ

कब्ज में देता है राहत

अगर आपको कब्ज से जुड़ी समस्याएं हैं तो इसके लिए आपको इसका सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाई जाने वाले मेटाबॉलिज्म आपकी बॉडी को मेंटेन रखते हैं और स्वास्थय लाभ पहुंचाते हैं।

वेट मैनेमेंट

हम सर्दियों के दौरान हम ज्यादा खाने लगते जाते हैं। लड्डू, पंजीरी, हलवा और बहुत कुछ - हमें चुनने के लिए कई स्वादिष्ट विकल्प मिलते हैं। इससे बाद में वजन बढ़ने लगता है। तब  अंजीर दूध बचाव के लिए आता है। यह न सिर्फ आपको लंबे समय तक भरा रखता है, बल्कि वजन बढ़ने से भी रोकता है।

आपको गर्म रखता है

रात में अंजीर का दूध आपको गर्म रखने और सर्दियों में अच्छी नींद लेने में मदद करता है। यह आगे चलकर सर्दी और फ्लू सहित मौसमी संक्रमणों को रोकने में मदद करता है। इसलिए आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

ऐसे और भी नुस्खें हैं जिसको अपनाने से आपकी सेहत अच्छी भी रहेगी और आपको किसी तरह की कोई बीमारी भी नहीं होगी।

 

ये भी पढ़ें- 

Lip Care Tips:सर्दियों में होंठ फटने की समस्या से परेशान हैं तो ये घरेलू नुस्खें आपके आ सकते हैं काम

Healthy Skin: केसर के इस्तेमाल से आपको कभी नहीं होगी स्किन से जुड़ी ये समस्याएं, जानें फायदे

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाजार जैसा टेस्टी ऐग रोल अब घर पर बनाएं, बस 15 मिनट में तैयार होगी ये आसान रेसिपी
आलू-साबूदाना नहीं, बनाएं क्रिस्पी भिंडी चिप्स: स्वाद लाजवाब+सेहत के लिए भी बेहतर