
फूड डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपनी फिल्म और गानों के अलावा अपनी फिटनेस और फिगर के लिए भी जानी जाती हैं। उन्हीं में से एक हैं कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), जो अपनी फिटनेस के साथ बिल्कुल भी कंप्रोमाइज नहीं करती हैं। उनकी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला (Yasmin Karachiwala) उनके परफेक्ट फिगर के पीछे सालों से मेहनत करती आ रही है। यास्मीन ने ना सिर्फ कैटरीना बल्कि दीपिका पदुकोण और प्रीति जिंटा जैसी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी ट्रेन्ड किया है। यास्मीन सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव रहती और आए दिन अपने फैंस के साथ एक्सरसाइज रूटीन और हेल्दी रेसिपी शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने हेल्दी डार्क चॉकलेट ग्रेनोला (Dark Chocolate Granola) रेसिपी शेयर की है। आइए आपको बताते हैं, इसकी रेसिपी, इसे बनाने के लिए आपको चाहिए...
4 कप रोल्ड ओट्स
1/2 कप मिक्स ड्राइड बेरीज
1/3 कप 100% कोको पाउडर
1/2 कप सूरजमुखी के बीज
1/2 कप पेकान
1 बड़ा चम्मच दालचीनी
1/2 टैप हिमालयन सॉल्ट
1/2 कप मेपल सिरप
1/2 कप नारियल का तेल
2 चम्मच वनीला
विधि
- हेल्दी डार्क चॉकलेट ग्रेनोला बनाने के लिए सबसे पहले एक बेकिंग ट्रे में ओट्स, मिक्स बेरीज, कोको पाउडर, सूरजमुखी के बीज, पेकान, दालचीनी, हिमालयन नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- इसके बाद मेपल सिरप, नारियल तेल और वेनिला डालें और एक गीला मिश्रण तैयार कर लें।
- अब सभी सूखी सामग्री को गीली सामग्री के साथ अच्छी तरह मिलाएं। इसके साथ ही ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट करें।
- ग्रेनोला मिश्रण को 30 मिनट तक बेक करें। आपका ग्रेनोला खाने के लिए तैयार है।
ग्रेनोला के फायदे
ग्रेनोला में हमने ओट्स का यूज किया, जिसमें ग्लूटेन नहीं होता है। इसमें रेगुलर आटे की तुलना में प्रोटीन और फाइबर ज्यादा होता है। ओट्स ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के साथ ही कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। इसके अलावा बेरीज में फाइबर, विटामिन सी, और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होता है। वहीं, सूरजमुखी के बीज औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और कई अन्य पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इन सभी चीजों तके मिश्रण से ग्रेनोला एक पावर पैक स्नैक रेसिपी बनती है।
ये भी पढ़ें- Fitness Tips: करीना की फिटनेस एक्सपर्ट Rujuta Diwekar ने बताया फिट रहने के लिए 15-मिनट वर्कआउट रूटीन
Healthy Recipe: आलू को छोड़कर इस बार ट्राई करें हेल्दी और टेस्टी शकरकंद चाट
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.