
फूड डेस्क : ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) हमारे लिए कितना फायदेमंद होते हैं यह तो हम सब जानते हैं। ठंड के दिनों में इम्यूनिटी अच्छी बनाए रखने के लिए ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन इन दिनों मार्केट में नकली चीजों का कारोबार किस तरीके से फल-फूल रहा है यह भी हम सब जानते हैं। ऐसे में एक ड्राई फ्रूट है जिसे आप घर पर बना सकते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं किशमिश (Raisins) की, जिसका इस्तेमाल मिठाइयों से लेकर कई तरह की डिशेज में किया जाता है। इसे रोजाना खाने से आयरन की कमी तक दूर हो जाती है, इसलिए डॉक्टर्स भी इसे खाने की सलाह देते हैं। ऐसे में अगर आप घर पर ही किशमिश (homemade kishmish) बनाना चाहते है तो चलिए हम आपको बताते हैं इसकी रेसिपी। किशमिश बनाने के लिए आपको चाहिए-
1 किलो अंगूर
पानी
विधि
- घर पर किशमिश बनाने के लिए सबसे पहले हरे और ताजा अंगूर को गुच्छों से अलग कर दें और 1-2 बार साफ पानी से धो लें।
- अब एक पैन में पानी उबलने के लिए चढ़ा दें। पानी का माप कुछ ऐसे रखें कि आधे किलो अंगूर के लिए दो गिलास पानी। ऐसे में 1 किलो अंगूर के लिए 4 गिलास पानी चढ़ाएं।
- जैसे ही पानी में उबाल आ जाए, उसके अंदर अंगूर डाल दें। अंगूरों को उबलते हुए पानी में 5 से 10 मिनट तक ब्लांच करना (उबालना) होगा। जब अंगूर में हल्के क्रैक आ जाए और ये पानी के ऊपर तैरने लगे तो गैस बंद कर दें।
- अब एक छलनी की मदद से सारे अंगूर को एकदम ठंडे पानी के बाउल में ट्रांसफर कर दें। इसके बाद अच्छे से निछार कर एक सूखे कपड़े पर इन्हें निकाल कर रख दें।
- कपड़े से पोंछने के बाद अंगूरों को 2 से 3 दिन के लिए कपड़े से ढंक कर रख दें। अंगूरों को पूरी तरह से सूखकर किशमशि बनने में लगभग 96 घंटे का समय लगता है। अगर मौसम नमी ज्यादा है तो फिर इसमें करीब 4-5 दिन भी लग सकते हैं।
- अगर आप चाहें तो अंगूरों को माइक्रोवेव या ओवन में सूखाकर भी किशमिश तैयार कर सकते हैं। इसके लिए अंगूर को अच्छे से उबालकर और पोंछकर ओवन में 180 डिग्री पर रख कर इन्हें 15-20 मिनट के लिए बेक कर लें।
- तैयार किशमिश को किसी एयर टाइट कंटेनर में डालकर आप सालभर के लिए स्टोर कर सकती हैं। ये जल्दी खराब नहीं होती है। इसका यूज आप किसी डिश में या ऐसे ही खाने में कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Food Around the World: ब्राउन या व्हाइट नहीं इस जगह खाया जाता है काला चावल, कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.