इस तरह से खरीदेंगे तो शक्कर जैसा मीठा निकलेगा आम, जानें Mango चुनने के बेस्ट टिप्स

Published : May 12, 2022, 04:00 PM IST
इस तरह से खरीदेंगे तो शक्कर जैसा मीठा निकलेगा आम, जानें Mango चुनने के बेस्ट टिप्स

सार

Mango Buying Tips: क्या आम खरीदते समय आपको भी यह कन्फ्यूजन रहता है कि ये मीठा होगा या खट्टा? अगर ऐसा है तो आज हम आपको बताते हैं आम खरीदने के बेस्ट टिप्स जिससे आप शक्कर जैसा मीठा आम खरीद कर ला सकते हैं।  

फूड डेस्क: सिर्फ अंगूर ही नहीं कोई भी फल खट्टा नहीं अच्छा लगता है और जब बात फलों के राजा आम (Mango) की हो तो लोगों को जूसी और मीठा आम खाना बेहद पसंद है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बाहर से पीला दिखने वाला आम भी अंदर से खट्टा होता है। ऐसे में आपका मूड तो खराब होता है साथ ही पैसे भी बर्बाद जाते हैं। कई लोगों का सवाल होता है कि आम को किस तरह से खरीदना चाहिए ताकि हम बेस्ट क्वालिटी के मीठे आम खरीद सके? तो चलिए आज आपकी इस समस्या को दूर करते हैं और आपको बताते हैं आम खरीदने के कुछ ऐसे तरीके (How to buy sweet mango) जिससे आप परफेक्ट मैंगो घर लेकर आएंगे और दुकानदार भी चूना लगाकर आपको कच्चा आम नहीं पकड़ आएगा...

मीठा आम चुनने के तरीके
- मीठे आम की पहचान करने के लिए आप इसे छू कर देखें। अगर यह उंगली से अंदर धस जाए तो समझ जाएं कि आम पका हुआ है अगर आपको इस को दबाने में मेहनत करनी पड़े तो यह आम कच्चा है।

- इसके अलावा सूंघकर भी आप पके आम की पहचान कर सकते हैं। अगर आपको आप में किसी तरह के केमिकल, अल्कोहल या दवाई की खुशबू ना आए और एक मीठी सोंधी खुशबू आए तो समझ जाएं कि आम पका हुआ है, क्योंकि अधिकतर कैमिकल डालकर आम को पकाया जाता है, जो प्राकृतिक नहीं होते हैं और सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।

- आम को हमेशा तने के पास सूखा डंडी से सूंघकर देखना चाहिए अगर यहां से आपको मीठे अनानास या खरबूजे जैसी खुशबू आ रही है तो इसका मतलब कि यह पक्का हुआ है और स्वाद मीठा है।

- अगर आम फूले हुए और साइज में मीडियम हैं तो वह पके हुए होंगे। आम तौर पर पतले और पिचके हुए आम मीठे नहीं होते हैं और यह कच्चे होने के साथ ही खट्टे होते हैं।

- आम की वैरायटी के अनुसार इसे खरीदें जैसे अतोल्फो आम थोड़े झुर्रीदार और मुलायम होते हैं। इसके अलावा फ्रांसिस आम पक जाने के बाद हल्के हरे रंग के दिखते हैं और यह इंग्लिश के S शेप की तरह होते हैं। हेडेन आम पीले रंग के होते और सफेद रंग के चकत्ते नजर आते हैं। यह हल्के ओवल और गोलाकार होते हैं।

आम खरीदते समय कभी ना करें यह गलती
आम को खरीदते समय कभी भी लकीरे या झुरियां पड़े हुए आम ना खरीदें, क्योंकि ये जल्दी खराब हो जाते है। वहीं टेढ़े मेढ़े शेप के आम भी केमिकल द्वारा पकाए जाते हैं इसे खरीदने से हमें बचना चाहिए। जो आम बेहद ज्यादा दबे हुए और गहरे रंग के हो उन्हें भी नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि वह बहुत जल्दी सड़ जाते हैं।

फ्रिज में नहीं रखें आम
USDA की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आम को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्‍योंकि ये ठंड के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं। आम कोरूम टेंपरेटर पर ही रखना सबसे अच्छा होता है। सामान्य तापमान पर आम को एंटी ऑक्सीडेंट्स एक्टिव रहते हैं और यह हमारी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। ताज आमों को 5-8  दिनों तक कमरे के तापमान पर रखा जा सकता है।

ये भी देखें : क्या टमाटर खाने की वजह से होता है Tomato Fever, इन लोगों को भुलकर भी नहीं करना चाहिए इसका सेवन

सुबह-दोपहर-रात किस समय नहीं खाना चाहिए कौन सा फल, जानें कंपलीट गाइड

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Soya Oats Tikki: जंक फूड का हेल्दी ऑप्शन है सोया-ओट्स टिक्की, बच्चे भी करेंगे खूब पसंद
Chicken Pakora Recipe: प्याज-आलू के पकोड़े छोड़िए, इस बारिश बनाइए क्रिस्पी चिकन पकौड़ा, हर कोई करेगा तारीफ