ऐसे बनाएं एप्पल मिल्क शेक, गर्मियों में होता है फायदेमंद

Published : May 12, 2020, 10:37 AM IST
ऐसे बनाएं एप्पल मिल्क शेक, गर्मियों में होता है फायदेमंद

सार

गर्मियां अब आ गई हैं। इस मौसम में खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी रहता है। इस मौसम में फलों का शेक पीने से काफी फायदा होता है।

फूड डेस्क। गर्मियां अब आ गई हैं। इस मौसम में खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी रहता है। इस मौसम में फलों का शेक पीने से काफी फायदा होता है। गर्मियों में भूख कम हो जाती है। बच्चे जल्दी कुछ खाना नहीं चाहते। ऐसे में, उन्हें फलों के साथ मिल्क शेक बना कर दिया जा सकता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी होता है। एप्पल मिल्क शेक हेल्थ के लिए हर तरह से मुफीद होता है। इसे पीने से इम्युनिटी भी मजबूत रहती है। जानें इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

- 1 सेब
- 2 गिलास दूध
- एक बड़ा चम्मच शहद
- 2 चम्मच चीनी
- 1 चम्मच दालचीनी पाउडर
- 1 चम्मच इलायची पाउडर
- 2 चम्मच बर्फ का चूरा
- 4-5 बादाम
- 10 दाने किशमिश
- 10 पिस्ता

बनाने की विधि

सबसे पहले सेब को छील कर टुकड़े कर लें। इसके बाद ब्लेंडर में सेब और दूध को डाल कर ठीक से मिक्स कर लें। फिर उसमें शहद, चीनी, दालचीनी का पाउडर और इलायची पाउडर डाल कर ब्लेंडर को चला दें। अब एप्पल मिल्क शेक तैयार है। इसे बर्फ डाल कर और बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स के साथ गार्निश करके सर्व करें।

  

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम का अचार चलेगा सालों तक, बस बनाते समय मिलाएं 5 चीजें
आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका