ऐसे बनाएं कॉर्न पुलाव, सेहत के लिए होता है बढ़िया

Published : Dec 16, 2019, 11:10 AM ISTUpdated : Dec 16, 2019, 11:14 AM IST
ऐसे बनाएं कॉर्न पुलाव, सेहत के लिए होता है बढ़िया

सार

कॉर्न पुलाव बहुत टेस्टी होता है। इसे बनाना बेहद आसान है। अगर रोज-रोज एक ही तरह का खाना खाते हुए आप बोर हो गए हों तो इसे बना सकते हैं। 

फूड डेस्क। कॉर्न पुलाव बहुत टेस्टी होता है। इसे बनाना बेहद आसान है। अगर रोज-रोज एक ही तरह का खाना खाते हुए आप बोर हो गए हों तो इसे बना सकते हैं। कॉर्न पुलाव सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है। इसे चना दाल, सब्जी या दही के साथ भी खाया जा सकता है। जानते हैं कॉर्न पुलाव की रेसिपी।

जरूरी सामग्री

- करीब 250 ग्राम बासमती चावल
- 150 ग्राम मक्के के दाने
- 50 ग्राम घी
- 2 छोटी इलाइची
- 2 लौंग
- एक टुकड़ा दालचीनी
- आधा चम्मच जीरा
- एक प्याज कटा हुआ
- 2 हरी मिर्च कटी
- अदरक और लहसुन का पेस्ट
- एक कप नारियल पानी
- एक कप दही
- डेढ़ कप पानी

बनाने की विधि

सबसे पहले चावल को धो लें और उसे थोड़ी देर तक पानी में ही छोड़ दें। इसके बाद मक्के के दाने को थोड़े पानी में उबाल लें। अब कूकर को गैस पर रखें और उसमें दही डाल दें। फिर उसमें इलाइची, लौंग, दालचीनी और जीरा डाल दें और कुछ देर पकने दें। इसके बाद उसमें प्याज डाल दें। फिर अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल कर थोड़ी देर पकने दें और इसके बाद मक्के के दाने डाल दें। चावल को छान लें और उसे भी उसी में डाल दें। फिर नारियल का पानी और सामान्य पानी डालें। एक सिटी आने तक धीमी आंच में पकाएं और गैस को बंद कर दें। इसके बाद कूकर खोलें। आपका कॉर्न पुलाव तैयार है। कुछ देर के लिए ठंडा होने दें। फिर दाल या सब्जी के साथ परोसें। एक बार कॉर्न पुलाव खाने के बाद बार-बार इसका टेस्ट लेना चाहेंगे। इसे मेहमानों के लिए भी बना सकते हैं। बच्चे भी इसे बहुत चाव से खाते हैं। 
 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

रात की बची दाल से तैयार करें 4 टेस्टी रेसिपी, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत
5 मिनट में हेल्दी ब्रेकफास्ट, पोहा-पराठे छोड़ बनाएं ये साउथ इंडियन रेसिपी