ऐसे बनाएं पिज्जा पराठा, सर्दियों में आ जाएगा मजा

Published : Jan 22, 2020, 10:22 AM ISTUpdated : Jan 22, 2020, 10:26 AM IST
ऐसे बनाएं पिज्जा पराठा, सर्दियों में आ जाएगा मजा

सार

आजकल देशी खाने की जगह लोग पिज्जा-बर्गर ज्यादा ही पसंद करते हैं। खासकर, बच्चे तो इसके दीवाने होते हैं। उन्हें पिज्जा पराठा बना कर दे सकते हैं।

फूड डेस्क। आजकल देशी खाने की जगह लोग पिज्जा-बर्गर ज्यादा ही पसंद करते हैं। खासकर, बच्चे तो इसके दीवाने होते हैं। पिज्जा-बर्गर ऐसे फूड हैं, जिनसे स्वास्थ्य को नुकसान होता है। इन्हें घर में बनाना भी आसान नहीं, लेकिन बच्चों की जिद के आगे किसी की एक नहीं चलती। आप चाहें तो उन्हें पिज्जा पराठा बना कर दे सकते हैं। इसे बनाना मुश्किल नहीं। आपको भी इसका स्वाद पसंद आएगा। जानें इसकी रेसिपी। 

आवश्यक सामग्री

- जरूरत के मुताबिक आटा
- एक कप मैदा
- 4 चम्मच घी
- 200 ग्राम चीज
- पिज्जा सॉस
- नमक स्वाद के अनुसार

बनाने की विधि

सबसे पहले आटा, मैदा, नमक और एक छोटा चम्मच घी एक बर्तन में निकाल लें। फिर उसे मुलायम गूंथ लें। इसे 15-20 मिनट तक ढक कर रखें। इसके बाद करीब 100 ग्राम चीज को कद्दूकश कर एक अलग प्लेट में रखें। अब पिज्जा पराठा बनाने के लिए गुंथे हुए आटे की लोई बना कर उसमें चीज और पिज्जा सॉस भर दें और सूखे मैदे में लपेट कर गोल-गोल बेल दें, जैसे पराठा बेलते हैं। तवे को आंच पर चढ़ाएं और गर्म होने पर थोड़ी घी डाल कर पराठे एक-एक कर सेंक लें। दोनों तरफ घी डालकर पराठा बनाएं, जिससे यह कुरकुरा हो जाएगा। इसके बाद दही या किसी सूखी भाजी के साथ इसे परोसें। चाहें तो बच्चों को टिफिन में भी दे सकती हैं। इसका स्वाद मन को भा जाएगा।  
 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम का अचार चलेगा सालों तक, बस बनाते समय मिलाएं 5 चीजें
आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका