ऐसे बनाएं सिंधी कढ़ी, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद

Published : Dec 24, 2019, 12:03 PM IST
ऐसे बनाएं सिंधी कढ़ी, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद

सार

सर्दियों के मौसम में तरह-तरह की स्पेशल चीजें खाने को मिलती हैं। इस मौसम में खाना बढ़िया से पचता भी है और तरह-तरह की चीजें मिलती भी हैं।

फूड डेस्क। सर्दियों के मौसम में तरह-तरह की स्पेशल चीजें खाने को मिलती हैं। इस मौसम में खाना बढ़िया से पचता भी है और तरह-तरह की चीजें मिलती भी हैं। आज हम आपको अलग-अलग सब्जियों से तैयार होने वाली सिंधी कढ़ी के बारे में बताने जा रहे हैं। यह स्वाद में तो लाजवाब होती ही है, सेहत को भी काफी फायदा पहुंचाती है। जानें इसकी रेसिपी के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- 8-10 बड़े चम्मच बेसन
- एक कप गाजर बारीक कटी
- एक कप लौकी बारीक कटी
- 6-7 भिंडी बारीक कटी
- 2 हरी मिर्च
- एक चुटकी हींग
- नमक जरूरत के हिसाब से
- थोड़ा तेल

बनाने का तरीका

सबसे पहले कड़ाही में तेल डाल कर गर्म करें। इसके बाद उसमें हींग, जीरा, मेथी और हरी मिर्च का छौंक लगा दें। फिर उसमें सारी सब्जियां डाल कर मद्धिम आंच पर पकाएं। बेसन को हल्का भून लें और उसे कम पानी में इस तरह घोलें कि गुठलियां नहीं रह जाएं। अब गैस पर एक दूसरी कड़ाही रखें। जब वह गर्म हो जाए तो उसमें बेसन का घोल डाल दें। उसे ठीक से उबलने दें। बीच-बीच में उसे चलाते भी रहें। इसके बाद इस घोल में पहले से पकाई सारी सब्जियां डाल दें। इसे 15 मिनट तक पकने दें। इसके बाद गैस से उतार लें और चावल, रोटी या पराठे के साथ गरमागरम परोसें। 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम का अचार चलेगा सालों तक, बस बनाते समय मिलाएं 5 चीजें
आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका