
फूड डेस्क। मकर संक्रांति अब बहुत नजदीक है। यह त्योहार अलग-अलग रूपों में पूरे देश में मनाया जाता है। इस मौके पर तिलकुट या तिल की पट्टी खाने का रिवाज है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। तिल की तासीर गर्म होती है। यही वजह है कि इसके लड्डू या तिल की बनी पट्टियां इस मौसम में खूब खाई जाती हैं। इनसे काफी फायदा होता है। आप चाहें तो बाजार से खरीदने की जगह तिल की पट्टी घर पर ही बना सकते हैं। बाजार में त्योहारों के मौके पर मिलावटी चीजें ज्यादा मिलती हैं और उन्हें बनाने में साफ-सफाई भी ज्यादा नहीं रखी जाती। जानें कैसे घर पर ही बना सकते हैं तिल की पट्टी।
आवश्यक सामग्री
- 100 ग्राम या जरूरत के मुताबिक तिल
- 200 ग्राम गुड़
- 2 चम्मच देशी घी
- कुछ मेवे बारीक कटे
बनाने की विधि
सबसे पहले एक कड़ाही को गैस पर चढ़ा कर गर्म करें। फिर उसमें तिल डाल कर उसे भूनें। जब तिल भूरा हो जाए तो उसे एक अलग बर्तन में निकाल कर रख लें। इसके बाद कड़ाही में घी डालें। जब घी पिघलने लगे तो उसमें गुड़ डाल दें और उसे एक चम्मच से चलाते रहें। गुड़ भी पिघल कर पकने लगेगा। अब इसमें भुना तिल डाल दें और चम्मच से मिलाते हुए पकने दें। उसमे कटे मेवे भी मिला दें। कुछ देर के बाद इसे उतार लें। इसके बाद एक थाली में घी लगा कर उसे चिकना कर लें और तिल के मिश्रण को उसमें रख कर फैला दें। जब वह ठंडा होने लगे तो बेलन से उसे पतला बेल लें। इसके बाद मनपसंद आकार में उसे काट लें। अब तिल की पट्टी तैयार है। घर की बनी शुद्ध तिल की पट्टी का स्वाद कुछ अलग ही होगा। खुद खाएं और मेहमानों को भी खाने के लिए दें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.