
फूड डेस्क। लॉकडाउन के में ज्यादातर लोग घर में पड़े-पड़े बोर हो रहे हैं। अगर खाने-पीने की कुछ स्पेशल चीजें बनाई जाए तो इससे एक हद तक उदासी दूर होती है। अगर आप कुछ मीठा खाना चाहते हैं तो ड्राई फ्रूट की खीर बना सकते हैं। यह स्वादिष्ट तो होता ही है, इससे काफी एनर्जी भी मिलती है। इसे बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है। जानें इसकी रेसिपी।
आवश्यक सामग्री
- एक लीटर दूध
- आधा कटोरी काजू
- आधा कटोरी बादाम
- 25 ग्राम किशमिश
- 100 ग्राम मखाना
- 2 चम्मच चिरौंजी
- 5-6 पिस्ता
- 2 चम्मच इलायची पाउडर
- थोड़ी केसर
- 100 ग्राम चीनी
बनाने की विधि
सबसे पहले दूध को ठीक से खौला लें। इसके बाद उसमें काजू, बादाम, किशमिश, चिरौंजी, मखाना और पिस्ता डाल दें। इसके बाद धीमी आंच पर इसे पकने दें। बीच-बीच में इसे चलाते रहें, ताकि ये चिपके नहीं। जब दूध बर्तन में आधा हो जाए तो उसमें चीनी मिला कर 4-5 मिनट तक और आंच पर रहने दें। इसके बाद उसे उतार लें। अब इसमें इलायची पाउडर और केसर मिला दें। ड्राई फ्रूट की खीर तैयार है। चाहें तो इसे गरमागरम भी खा सकते हैं या फ्रिज में ठंडा करने के बाद भी। इसका स्वाद लाजबाव होता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.