कुछ मीठा खाने का मन हो तो बनाएं मेवे की खीर, जानें इसकी रेसिपी

लॉकडाउन के में ज्यादातर लोग घर में पड़े-पड़े बोर हो रहे हैं। अगर खाने-पीने की कुछ स्पेशल चीजें बनाई जाए तो इससे एक हद तक उदासी दूर होती है। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 14, 2020 5:54 AM IST

फूड डेस्क। लॉकडाउन के में ज्यादातर लोग घर में पड़े-पड़े बोर हो रहे हैं। अगर खाने-पीने की कुछ स्पेशल चीजें बनाई जाए तो इससे एक हद तक उदासी दूर होती है। अगर आप कुछ मीठा खाना चाहते हैं तो ड्राई फ्रूट की खीर बना सकते हैं। यह स्वादिष्ट तो होता ही है, इससे काफी एनर्जी भी मिलती है। इसे बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है। जानें इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

Latest Videos

- एक लीटर दूध
- आधा कटोरी काजू
- आधा कटोरी बादाम
- 25 ग्राम किशमिश
- 100 ग्राम मखाना
- 2 चम्मच चिरौंजी
- 5-6 पिस्ता
- 2 चम्मच इलायची पाउडर
- थोड़ी केसर
- 100 ग्राम चीनी

बनाने की विधि

सबसे पहले दूध को ठीक से खौला लें। इसके बाद उसमें काजू, बादाम, किशमिश, चिरौंजी, मखाना और पिस्ता डाल दें। इसके बाद धीमी आंच पर इसे पकने दें। बीच-बीच में इसे चलाते रहें, ताकि ये चिपके नहीं। जब दूध बर्तन में आधा हो जाए तो उसमें चीनी मिला कर 4-5 मिनट तक और आंच पर रहने दें। इसके बाद उसे उतार लें। अब इसमें इलायची पाउडर और केसर मिला दें। ड्राई फ्रूट की खीर तैयार है। चाहें तो इसे गरमागरम भी खा सकते हैं या फ्रिज में ठंडा करने के बाद भी। इसका स्वाद लाजबाव होता है। 
   


 

Share this article
click me!

Latest Videos

मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?