किंग चार्ल्स के शाही महल में नहीं बनेगा यह डिश, इसे बनाने के तरीका का पूरी दुनिया में हो रहा विरोध

Published : Nov 20, 2022, 05:26 PM ISTUpdated : Nov 20, 2022, 05:30 PM IST
किंग चार्ल्स के शाही महल में नहीं बनेगा यह डिश, इसे बनाने के तरीका का पूरी दुनिया में हो रहा विरोध

सार

 किंग चार्ल्स ने शाही महल में एक डिश के बनने पर पाबंदी लगा दी है। जिसके बाद एनिमल लवर उनकी सराहना कर रहे हैं। आइए जानते हैं उस डिश के बारे में जिसे लेकर दुनिया भर में विरोध हो रहा है और कैसे इसे बनाया जाता है।  

फूड डेस्क. 74 साल के किंग चार्ल्स ने हाल ही में एक फैसला लिया, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही हैं। उन्होंने अपने शाही महल में  foie gras नामक डिश को बनने पर पाबंदी लगा दी है। यानी यहां के लोगों को यह डिश अब परोसा नहीं जाएगा। चार्ल्स ने पशु अधिकारों की चिंताओं  को लेकर  फ़ॉई ग्रास पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने फ्रांसीसी डिश की निंदा करते बैन किया है। फोई ग्रास बत्तखों या गीज के लीवर से बनाया जाता है। अब सवाल है कि बत्तख और मुर्गा समेत कई जीवों का इस्तेमाल लोग भोजन में करते हैं। तो इसपर इतना विरोध क्यों हो रहा है।

बत्तखों और गीज के लीवर को 10 गुना ज्यादा किया जाता है बड़ा

दरअसल, बत्तखों या गीज को जबरदस्ती इतना खिलाया जाता है, ताकि उसके लीवर में सूजन आ जाए। ये एक क्रूर प्रक्रिया होती है। इसके बाद इन्हें मारकर लीवर को निकाला जाता है और फिर इससे डिश बनाया जाता है। पूरी दुनिया में इस प्रक्रिया का विरोध  हो रहा है। इस फ्रेंच डिश को यूएस में बैन कर दिया गया है। किंग चार्ल्स के इस कदम की सराहना पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) ने की है। उन्होंने कहा कि यह एक क्रूर डिश है। जिसमें बत्तखों और गीज के लीवर को 10 गुना ज्यादा बड़ा किया जाता है। उसे इतना जबरदस्ती खिलाया जाता है।

फ्रांस का यह डिश है

किंग चार्ल्स के आदेश के बाद बकिंघम पैलेस के अलावा  बाल्मोरल, सैंड्रिंघम, विंडसर कैसल, हिल्सबोरो कैसल सहित सभी शाही आवासों इस डिश को नहीं बनाया जाएगा। कई देशों ने लीवर का आयात बैन कर रखा है। लेकिन यह फ्रांस के रेस्टोरेंट में खूब मिलता है। फ्रांस  अब तक का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता है। फ्रांस का यह परंपरागत डिश है। 

कीमत जान उड़ जाएंगे होश

वैसे तो यूके में फोई ग्रास के उत्पादन पर प्रतिबंद हैं, लेकिन  इसे स्वतंत्र रूप से आयात करके बेचा जा रहा है। 2021 में जोआना लुमले और रिकी गेरवाइस जैसे सेलिब्रिटी एक्टिविस्ट के दबाव के बाद क्वीन के ग्रोसर फ़ोर्टनम और मेसन ने फ़ॉई ग्रास बेचना बंद कर दिया था। यह डिश की कीमत जानकर होश उड़ जाएंगे। इसे खाने के लिए  200 डॉलर यानी 16 हजार से भी ज्यादा दाम चुकाने पड़ सकते हैं। 

और पढ़ें:

कहां गई ममता! मां ने अपनी बेटी को उल्टी खाने पर किया मजबूर, 3 बच्चों को ऐसे किया टॉर्चर जान कर कांप जाएंगे

गले में खराश भी है जानलेवा बीमारी के संकेत, वक्त रहते लिम्फोमा के पहचाने लक्षण

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम का अचार चलेगा सालों तक, बस बनाते समय मिलाएं 5 चीजें
आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका