
फूड डेस्क: आजकल पोहे से लेकर सब्जी और पुलाव में मटर जरूर डाला जा रहा है, क्योंकि सर्दियों के दिनों में ताज़ी-ताज़ी मटर आती है, जो खाने का स्वाद बढ़ा देती है। लेकिन देखा जाता है कि अधिकतर लोग मटर के दानों को छीलकर इसके छिलकों को फेंक देते हैं, जबकि मटर के छिलके भी बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं। तो आज से इन्हें फेंकना बंद कर दें, क्योंकि हम आपको बताते हैं इसके फायदे क्या है और इसे कैसे इस्तेमाल किया जाता है।
मटर के छिलकों के फायदे
मटर के छिलकों में मौजूद पौष्टिक तत्वों की बात की जाए तो इसमें फाइबर, पोटेशियम विटामिन, कॉपर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन के साथ ही आंखों की रोशनी को तेज करते हैं। साथ ही दिल की बीमारियों को भी दूर करते हैं। इतना ही नहीं मटर के छिलकों का इस्तेमाल करने से दिमाग भी तेज होता और मेमोरी पावर बढ़ती है।
मटर के छिलके की सब्जी
जिस तरह से आप मटर आलू की सब्जी बनाते हैं, ठीक उसी तरह से आप मटर के छिलके का इस्तेमाल करके स्वादिष्ट सब्जी बना सकते हैं। इसके लिए 20 से 25 मटर के छिलकों को बड़ा-बड़ा काट लें। दो मध्यम आकार के आलू को भी काट लें। एक कढ़ाई में तेल डालकर इसमें जीरा-राई और प्याज का तड़का लगाकर साधारण मटर आलू की तरह इसकी सब्जी बना लें। अंत में इसमें नींबू का रस या अमचूर पाउडर डालकर इसे गर्मा-गरम सर्व करें।
मटर के छिलके की चटनी
पराठे या पकोड़े के साथ चटनी खाना सभी को पसंद होता है। ऐसे में इस बार मटर के छिलके की चटनी ट्राई करें। इसके लिए 1 कप धनिया, 1 कप मटर के छिलके, एक छोटा प्याज, 1/2 इंच अदरक,2-3 लहसुन की कली और 2 हरी मिर्च डालकर ब्लेंड कर लें और अंत में नींबू और चाट मसाला डालकर इसे पराठे, पूरी या पकोड़े के साथ सर्व करें।
ये भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर क्यों खाया जाता है दही चूड़ा? जानें इसके पीछे की वजह और इसे बनाने का तरीका
मकर संक्रांति के मौके पर अपने घर आंगन में जरूर बनाएं ये 10 रंगोली डिजाइंस
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.