ठंड के दिनों में ज्यादा पौष्टिक होता है गाजर का हलवा, बहुत सिंपल है इसे बनाने की रेसिपी

Published : Nov 25, 2019, 12:56 PM ISTUpdated : Nov 25, 2019, 01:18 PM IST
ठंड के दिनों में ज्यादा पौष्टिक होता है गाजर का हलवा, बहुत सिंपल है इसे बनाने की रेसिपी

सार

अब सर्दियां शुरू हो रही हैं। बाजार में गाजर खूब आ रहे हैं। अभी गाजर का हलवा बना सकते हैं। यह टेस्टी तो होता ही है, हेल्दी भी कम नहीं होता।

फूड डेस्क। अब सर्दियां शुरू हो रही हैं। बाजार में गाजर खूब आ रहे हैं। अभी गाजर का हलवा बना सकते हैं। यह टेस्टी तो होता ही है, हेल्दी भी कम नहीं होता। गाजर का हलवा चाहे जैसे भी बनाएं, यह सबको पसंद आता है। इसे खोया, मलाई और दूध के साथ मिक्स करके बनाया जाता है। इसके बाद परोसने के पहले इसमें तरह-तरह के मेवे भी मिलाए जाते हैं। जानें फुल फैट दूध मिक्स कर गाजर का हलवा बनाने की विधि।

सामग्री

- 2 कप या जरूरत के अनुसार कद्दूकश किया गाजर
- 375 मिलीलीटर फुल फैट दूध
- डेढ़ चम्मच घी
- जरूरत के मुताबिक चीनी
- 5 या 6 काजू कटे हुए
- 5 या 6 बादाम कटे हुए
- 10 दाना किशमिश
- एक-चौथाई चम्मच इलाइची पाउडर

विधि

एक कड़ाही या नॉन स्टिक पैन पर कम आंच में घी को गर्म करें। फिर उसमें कद्दूकश किया गाजर डालें। 4-5 मिनट तक उसे चलाते हुए भूनें। इसके बाद उसमें दूध डालें और मध्यम आंच पर उबाल आने तक रखें। जब उबाल आ जाए तो आंच कम कर दें और हलवे को गाढ़ा होने दें। इसमें 15-20 मिनट का समय लगेगा। बीच-बीच में उसे चलाते रहें। जब दूध पूरी तरह सूख जाए और हलवा गाढ़ा हो जाए तो उसे थोड़ी देर और पकने दें। 

इसके बाद उसमें चीनी, काजू के टुकड़े, बादाम के टुकडे़ और किशमिश डाल दें। फिर चीनी घुलने तक पकाएं। फिर उसमें इलाइची का पाउडर डाल दें। अब हलवा तैयार है। हलवा अच्छा बने, इसके लिए ताजे गाजर का उपयोग करें। इसे कई तरीके से परोसा जा सकता है। या तो गरमागरम इसे परोस सकते हैं या फिर फ्रिज में ठंडा कर बर्फी की साइज में काट कर भी स्वीट के रूप में परोस सकते हैं। 
 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बिना तंदूर के घर पर बनाएं नरम और फूली तंदूरी रोटी, 4 स्टेप में हो जाएगी तैयार
रात की बची दाल से तैयार करें 4 टेस्टी रेसिपी, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत