इन सर्दियों में बनाएं अंजीर की बर्फी, स्वादिष्ट होने के साथ होती है बेहद पौष्टिक

Published : Jan 19, 2020, 10:01 AM ISTUpdated : Jan 19, 2020, 10:08 AM IST
इन सर्दियों में बनाएं अंजीर की बर्फी, स्वादिष्ट होने के साथ होती है बेहद पौष्टिक

सार

अंजीर बहुत ही गुणकारी मेवा है। इसके इस्तेमाल से कई तरह के स्वास्थ्य फायदे होते हैं। अक्सर लोग सर्दियों में इसका इस्तेमाल करते हैं। इसे लिवर के लिए खास तौर पर फायदेमंद बताया गया है। 

फूड डेस्क। अंजीर बहुत ही गुणकारी मेवा है। इसके इस्तेमाल से कई तरह के स्वास्थ्य फायदे होते हैं। अक्सर लोग सर्दियों में इसका इस्तेमाल करते हैं। इसे लिवर के लिए खास तौर पर फायदेमंद बताया गया है। अंजीर को पानी में भिगो कर खाया जाता है। वह पानी भी पीना फायदेमंद बताया गया है। आज हम आपको बताएंगे अंजीर की बर्फी की रेसिपी। इस बर्फी का स्वाद अनोखा होता है। इसके साथ ही यह काफी पौष्टिक भी होती है। 


आवश्यक सामग्री

- 100 ग्राम सूखे अंजीर
- करीब 50 ग्राम चीनी
- एक-चौथाई चम्मच इलायची पाउडर
- थोड़े कटे काजू और बादाम
- एक बड़ा चम्मच घी

बनाने की विधि

अंजीर को दो-तीन घंटे तक पानी में भिगो दें। इसके बाद मिक्सी में उसे पीस लें। फिर एक नॉनस्टिक कड़ाही को गैस पर चढ़ाएं। उसमें अंजीर और चीनी डाल कर तब तक चलाते रहें, जब तक वह सूखने न लगे। इसके बाद उसमें काजू और बादाम को हल्का भून कर मिला दें। इलायची पाउडर भी उसमें डाल दें। फिर एक थाली में घी लगा कर इसे फैला दें और मनचाहे आकार में चाकू से काट लें। अब तैयार है आपकी अंजीर बर्फी। इसे कई दिनों तक रख सकते हैं। यह जल्दी खराब नहीं होती। जब भी मीठा खाने का मन हो, इसका स्वाद लें। गेस्ट्स के आने पर नमकीन के साथ पेश करें।      
 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

आलू-साबूदाना नहीं, बनाएं क्रिस्पी भिंडी चिप्स: स्वाद लाजवाब+सेहत के लिए भी बेहतर
कच्चे आम का अचार चलेगा सालों तक, बस बनाते समय मिलाएं 5 चीजें