घर पर ही बनाएं पनीर ब्रेड पकौड़ा, सर्दियों की शाम के लिए है बेहतरीन स्नैक्स

Published : Jan 24, 2020, 10:12 AM IST
घर पर ही बनाएं पनीर ब्रेड पकौड़ा, सर्दियों की शाम के लिए है बेहतरीन स्नैक्स

सार

ब्रेड पकौड़ा खाना काफी लोग पसंद करते हैं। ये दो तरह के होते हैं। एक आलू का ब्रेड पकौड़ा, दूसरा पनीर ब्रेड पकौड़ा। सर्दियों की शामों के लिए यह एक बेहतरीन स्नैक्स हो सकता है।  

फूड डेस्क। ब्रेड पकौड़ा खाना काफी लोग पसंद करते हैं। ये दो तरह के होते हैं। एक आलू का ब्रेड पकौड़ा, दूसरा पनीर ब्रेड पकौड़ा। सर्दियों की शामों के लिए यह एक बेहतरीन स्नैक्स हो सकता है। अक्सर लोग बाजार से पनीर ब्रेड पकौड़ा मंगवाते हैं। लेकिन आप चाहें तो इसे घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। घर पर बनाए पकौड़े में आपको खास ही स्वाद मिलेगा। जानें इसकी रेसिपी। 

आवश्यक सामग्री

- 4 ब्रेड स्लाइस गोल टुकड़ों में कटे हुए
- करीब 300 ग्राम पनीर जिसे पतले गोल टुकड़े में काटें
- थोड़ी चीज
- 2 बड़ा चम्मच मैदा
- 2 बड़ा चम्मच कॉर्न स्टार्च
- आधा चम्मच पिसी काली मिर्च
- आधा चम्मच लाल मिर्च पीसी
- एक चम्मच चाट मसाला
- एक कप हरी चटनी
- फ्राई करने के लिए तेल

बनाने की विधि

सबसे पहले ब्रेड के टुकड़ों पर हरी चटनी लगाएं। फिर पनीर का एक टुकड़ा उस पर रख कर लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक छिड़क दें। इसके बाद इसमें थोड़ी चीज डाल दें और दूसरी गोल ब्रेड लगा कर चिपका दें। इसके लिए उसे मैदे और कॉर्न स्टार्च के पेस्ट में लपेटें। मैदे और कॉर्न स्टार्च का पेस्ट बनाने के लिए उसमें कसूरी मेथी, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और जरूरत के अनुसार पानी मिलाएं। ब्रेड पकौड़े को इस घोल में डालें और फ्राइंग पैन में तेल गर्म कर उसमें एक-एक कर पकौड़े तल लें। अगर चाहें तो तलने की जगह कम तेल डाल कर सेंक कर भी पकौड़े बना सकते हैं। यह ज्यादा बढ़िया रहता है। ब्रेड पकौड़े को दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेंके। अगर तल कर ब्रेड पकौड़ा बनाते हैं तो उसका तेल निकलने दें। इसके बाद गरमागरम हरी-लाल चटनी के साथ सर्व करें।  

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कच्चे आम का अचार चलेगा सालों तक, बस बनाते समय मिलाएं 5 चीजें
आद्रा में क्यों बनती है दाल भरी पूरी-खीर? परंपरा के साथ जानिए बनाने का आसान तरीका