हनुमान जयंती पर बनाएं केसरिया बूंदी लड्डू, जानें इसकी रेसिपी

Published : Apr 08, 2020, 12:52 PM IST
हनुमान जयंती पर बनाएं केसरिया बूंदी लड्डू, जानें इसकी रेसिपी

सार

आज पूरे देश में हनुमान जयंती मनाई जा रही है। हनुमान जी को आज किसी न किसी मिठाई का भोग लगाया जाता है।

फूड डेस्क। आज पूरे देश में हनुमान जयंती मनाई जा रही है। हनुमान जी को आज किसी न किसी मिठाई का भोग लगाया जाता है। हनुमान जी को भोग चढ़ाने के लिए आप घर में ही केसरिया बूंदी लड्डू तैयार कर सकते हैं। जानें इसकी रेसिपी के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- 2 कटोरी बेसन
- 2 कटोरी चीनी
- एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- थोड़े काजू और बादाम
- केसर के 4-5 लच्छे
- एक चुटकी मीठा पीला रंग
- आधा कप दूध
- तलने के लिए देशी घी

बनाने की विधि

सहसे पहले बेसन को छान लें। उसमें मीठा पीला रंग मिला कर पानी से घोल तैयार कर लें। उसमें दूध मिला दें। एक बर्तन में पानी और चीनी को मिला कर गर्म करें और चाशनी तैयार कर लें। चाशनी में भी पीला रंग और केसर मिला दें। उसमें इलायची पाउडर भी डाल दें। अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और स्टील की छलनी या झारे से घोल से बूंदी को कड़ाही में डाल कर छानते जाएं। इसके बाद बूंदी को चाशनी में डाल दें। जब बूंदी में चाशनी पूरी तरह घुल जाए तो उसे ठंडा होने दें। फिर हाथ पर हल्का घी लगा कर बूंदी को लड्डू के आकार में बांध कर किसी बर्तन में रखें। लड्डू बनाते समय उन पर एक-एक काजू या बादाम भी रख कर थोड़ा दबा दें। ये लड्डू बेहद स्वादिष्ट होंगे। घर पर बनाए गए इन लड्डुओं से किसी तरह का नुकसान भी नहीं होगा। 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Potato Snack Recipe: मास्टरशेफ स्टाइल क्रिस्पी आलू काला मसाला, घर पर मिनटों में बनाएं वायरल स्नैक
Soya Oats Tikki: जंक फूड का हेल्दी ऑप्शन है सोया-ओट्स टिक्की, बच्चे भी करेंगे खूब पसंद