
इंग्लैंड: दुनिया में लोगों के खाने के अलग-अलग शौक हैं। कुछ लोगों को ठंडा खाना पसंद होता है तो कुछ को गर्मागरम खाना। कुछ को मसालेदार खाना पसंद होता है तो कुछ को सादा। लेकिन हर एक तरीके में कुछ ना कुछ नुकसान होता है। ऐसा ही शौक इंग्लैंड में रहने वाले एक शख्स के लिए जानलेवा साबित हुआ।
गर्म खाना हुआ जानलेवा
यहां रहने वाले 51 साल के डैरेन की मौत की खबर ने लोगों को हैरत में डाल दिया। पेशे से वेडिंग प्लैनर डैरेन की मौत गर्म खाना खाने से हो गई। उन्होंने मछली की टिक्की को बिल्कुल गर्म ही खा लिया, जिसके कारण उनकी तड़पते हुए मौत हो गई। पहले तो किसी को उनकी मौत का कारण समझ नहीं आया लेकिन डॉक्टर्स ने जब इसकी वजह बताई, तो सभी हैरान हो गए।
खाना कर रहे थे टेस्ट
बताया जा रहा है कि इवेंट प्लैनेर डैरेन अपने आने वाले प्रोग्राम के लिए खाने का सैंपल टेस्ट कर रहे थे। इस लेकर शेफ अलग-अलग आइटम्स डैरेन के सामने सर्व कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने फिश पैनकेक्स सर्व किया। डैरेन ने गर्म टिक्की खा ली। इसके कारण उनका गला बुरी तरह झुलस गया। थोड़ी देर बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत आने लगी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि इस कारण उनकी मौत हो जाएगी।
हॉस्पिटल में हुई मौत
पहले डॉक्टर्स ने डैरेन को पैरासिटामोल दिया। लेकिन इसके बाद उन्हें राहत नहीं मिली। बाद में उन्हें घर लाया गया, जहां रात में उनकी हालत काफी बिगड़ गई। उनके गले की हालत इतनी खराब हो गई थी कि डॉक्टर्स भी उसमें कुछ नहीं कर पाए। आखिरकार तड़पते हुए डैरेन की मौत हो गई।
डॉक्टर्स ने दी चेतावनी
इस मामले के बाद इंग्लैंड के डॉक्टर्स ने लोगों से गर्म खाना नहीं खाने को लेकर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि डैरेन के गले की हालत देख ऐसा लग रहा था जैसे उनकी मौत आग में जलने के कारण हुई थी। गर्म खाना खाने के बाद इंसान बाहर से तो नार्मल दिखाई देता है लेकिन अंदर ही अंदर उसके गले की हालत बिगड़ जाती है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.