
फूड डेस्क : बर्गर खाने का शौक भला कैसे नहीं होता है? भले ही यह जंक फूड की कैटेगरी में आता है, लेकिन बच्चों से लेकर बड़े तक को इसे खाना पसंद होता है। जब भी कभी बर्गर खाने का मन होता है तो ज्यादातर लोग मैकडॉनल्ड्स या बर्गर किंग का बर्गर खाना पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपको दिखाते हैं पंजाब का ऐसा बर्गर जिसे खाना एक इंसान के बस की बात तो है ही नहीं, क्योंकि यह बर्गर हाथ में पकड़ने वाला छोटा सा बर्गर नहीं, बल्कि 30 किलो से ज्यादा का वजन का बर्गर है। दावा किया जा रहा है कि ये भारत का सबसे बड़ा बर्गर है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तो चलिए हम आपको दिखाते हैं भारत के सबसे बड़े बर्गर का वीडियो...
इंडिया का सबसे बड़ा बर्गर!
इंडिया के सबसे बड़ा बर्गर होने का दावा करने वाले शख्स का ये वीडियो अमृतसर के एक फूड ब्लॉगर अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पेज 'a_garnish_bowl_' पर पोस्ट किया है। वीडियो में होशियारपुर में 'six10 बर्गर' भोजनालय में एक टेबल पर आप एक बड़े बर्गर को देख सकते है और कैप्शन में "भारत का सबसे बड़ा बर्गर..."
इस बर्गर को बनाने वाले शेफ ने बताया कि बर्गर का वजन लगभग 40-45 किलोग्राम होना चाहिए। लेकिन यह निश्चित रूप से 30 किलोग्राम से अधिक है। वह आगे बताते हैं कि बर्गर में 12 किलो बन, 16 किलो सब्जियां, 5-6 किलो सॉस, 1 किलो पनीर और 5-6 किलो टिक्की डाली गई है। उन्होंने दावा किया कि ये पंजाब ही नहीं बल्कि भारत का सबसे बड़ा बर्गर है और वो अगले साल वो इससे भी बड़ा बर्गर बनाने वाले हैं।
वायरल हुआ बर्गर का वीडियो
बर्गर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक इसे 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 2 लाख से ज्यादा लाइक्स और 500 से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा कि "फैमिली पैक बर्गर, यम्मी"। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- "वाह!!!! यह एक असली बर्गर है। और मालिक को 'कैसे खाएं' का डेमो वीडियो अपलोड करना चाहिए। तो एक यूजर ने तो इसकी कीमत भी पूछ ली कि "इसे ऑर्डर करने के लिए मुझे क्या कीमत देनी होगी?"
और पढ़ें: न्यू ईयर और क्रिसमस पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है ये 5 मॉकटेल ड्रिंक्स, बस इस तरह करें इन्हें तैयार
क्या होता है sex on the beach, जानें गूगल पर सबसे ज्यादा की गई ड्रिंक को बनाने की विधि
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.