ये है दुनिया की सबसे महंगी चाय, एक कप के बदले खरीद सकते हैं 40 ग्राम सोना

Published : Sep 04, 2019, 05:49 PM IST
ये है दुनिया की सबसे महंगी चाय, एक कप के बदले खरीद सकते हैं 40 ग्राम सोना

सार

दुनिया में कई महंगी चीजें बिकती हैं। कई बार तो ऐसी-ऐसी चीजें इतनी महंगी मिलती हैं कि यकीन कर पाना मुश्किल होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत सुनकर आपका दिमाग चकरा जाएगा। 

इंग्लैंड: हम में से ज्यादातर लोगों ने चाय के लिए ज्यादा से ज्यादा सौ या दो सौ रुपए खर्च किए होंगे। भारत में तो नॉर्मल चाय छह से सात रुपए में मिल जाती है। लेकिन जिस स्पेशल चाय की हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 

इंग्लैंड के बकिंघम पैलेस में एक होटल में दुनिया की सबसे महंगी चाय सर्व की जाती है। इस चाय की कीमत में भारत में लोग 40 ग्राम सोना खरीद सकते हैं। इस चाय का नाम गोल्डन टिप्स है। इस चाय को वहां रुबेंस होटल में सर्व किया जाता है। इसकी एक कप की कीमत डेढ़ लाख रुपए है। 

चाय को बनाने की विधि भी काफी यूनिक है। इस चाय को बनाने के लिए खास श्रीलंका से चाय की पत्ती मंगवाई जाती है। इसकी पत्तियों को वेलवेट के कपड़ों पर सुखाया जाता है। उसके बाद इसे गर्म मिनरल वाटर में मिलाया जाता है। जिससे गोल्डन रंग उभर कर सामने आता है। इस चाय को पहली बार बनाने वाले धनंजय सिल्वा के मुताबिक, इसे बनाना आर्ट है। 

आपको बता दें कि भारत में फिलहाल सोने की कीमत करीब चालीस हजार प्रति 10 ग्राम है। इस हिसाब से अगर इस चाय की एक कप की कीमत, जो डेढ़ लाख रुपए है, को कैलकुलेट करेंगे, तो इसके बदले आप चालीस ग्राम सोना खरीद सकते हैं। लेकिन शौक बड़ी चीज है। इस कीमती चाय को पीने के लिए कई लोग होटल पहुंचते हैं।  

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Arbi Recipes: बच्चे अरबी से करते हैं नफरत? इन 4 टेस्टी डिशेज के बाद बार-बार करेंगे डिमांड
Mustard Oil: खाने में सरसों का तेल यूज क्यों नहीं करते हैं अमेरिकन्स?