
फूड डेस्क : इस समय पूरे देश में शारदीय नवरात्रि (shardiya navratri 2022) की धूम मची हुई है। भक्तों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। कई लोग माता रानी की कृपा पाने के लिए 9 दिनों का व्रत भी कर रहे हैं। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि 9 दिन फास्टिंग करने से आप पूरी तरह से एग्जॉस्ट हो जाते हैं और एनर्जी भी बिल्कुल डाउन हो जाती है। ऐसे में लोगों का सवाल रहता है कि व्रत के दौरान हमारा डाइट प्लान कैसा हो कि हम एनर्जेटिक भी बने रहे और व्रत की सात्विकता को पूरा भी करें। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि नवरात्रि फास्टिंग के दौरान आप का डाइट प्लान (Navratri fasting diet plan) कैसा होना चाहिए...
1100-1200 कैलोरी है जरूरी
सबसे पहले आपको बता दें कि फास्टिंग के दौरान भी आपको दिन भर में कम से कम 11 सौ से 12 सौ कैलोरी का इंटेक करना चाहिए। इससे आपको एनर्जी मिलती है और आप लो फील नहीं करते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में नीचे दी हुई चीजों को शामिल कर सकते हैं-
अर्ली मॉर्निंग ब्रेकफास्ट
सुबह उठने के बाद आप सबसे पहले दो अखरोट, चार भीगे हुए बादाम, एक ग्लास गुनगुने पानी में भीगी हुई इलायची का सेवन करें। ये आपको डिटॉक्स करने में मदद करता है।
नाश्ता
लगभग 8-9 बजे के आसपास जब आप नहा-धोकर पूजा करके रेडी हो जाए, तो आप अपने ब्रेकफास्ट में एक गिलास लस्सी पी सकते हैं और कुछ मौसमी फलों का फ्रूट सलाद ले सकते हैं। यह आपको दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखेगा।
मिड मॉर्निंग स्नैक
जब आप घर से काम के लिए निकले या 11-12 बजे करीब आपको थोड़ा लो फील हो तो आप एक क्लास नींबू पानी या नारियल पानी पी सकते हैं। इससे आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलेगी और आप हाइड्रेटेड भी रहेंगे।
दोपहर का खाना
दोपहर के खाने में आप व्रत में खाने वाली चीजों का सलाद बना सकते हैं। जैसे- खीरा, टमाटर, गाजर आदि। इसके अलावा एक कटोरी दही अपने खाने में जरूर शामिल करें। साथ ही आप खट्टे मीठे आलू या शकरकंद की चाट खा सकते हैं।
इवनिंग टी
शाम को जब आप काम से लौटे या चाय की तलब लगे तो आप एक कप चाय, कॉफी या दूध के साथ कुछ भुने हुए मखाने खा सकते हैं। इसके लिए मखाने को घी, सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर रोस्ट कर लें।
रात का खाना
अगर आप नवरात्रि के 9 दिन का व्रत रख रहे हैं तो आपको रात के खाने का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसे आप 7- 8 बजे के बीच ले लें। इसमें आप सलाद, पनीर भुर्जी, लौकी, आलू या अरबी की सब्जी और कुट्टू की रोटी शामिल कर सकते हैं। रोटी या पराठे के लिए आप राजगिरा या सिंघाड़े का आटा भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
साबूदाना की खिचड़ी और खीर छोड़ इस बार ट्राई करें इसका सुपर टेस्टी डोसा
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.