लॉकडाउन में घर पर ही बनाए रेस्तरां जैसा आलू टिक्की बर्गर, ये रेसिपी आएगी काम

Published : Apr 26, 2020, 01:42 PM IST
लॉकडाउन में घर पर ही बनाए रेस्तरां जैसा आलू टिक्की बर्गर, ये रेसिपी आएगी काम

सार

लंबे समय से लगे लॉकडाउन के कारण लोग बाहर के खाने का स्वाद नहीं ले पा रहे हैं। पिज्जा, बर्गर जैसी चीजें खाए काफी समय गुजर गया। कभी-कभी इन चीजों को खाने के लिए बच्चे मचलने लगते हैं।  

फूड डेस्क। लंबे समय से लगे लॉकडाउन के कारण लोग बाहर के खाने का स्वाद नहीं ले पा रहे हैं। पिज्जा, बर्गर जैसी चीजें खाए काफी समय गुजर गया। कभी-कभी इन चीजों को खाने के लिए बच्चे मचलने लगते हैं। आप चाहें तो घर पर भी होटल या रेस्तरां जैसा कुछ बना सकते हैं। आज हम आपको आलू टिक्की बर्गर बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। इसे बच्चों के साथ बड़े भी काफी पसंद करेंगे। जानें इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

- 4 बर्गर बन
- 4 आलू उबले हुए
- एक-चौथाई चम्मच लाल मिर्च
- 4 चम्मच मेयोनीज
- 2 चम्मच टोमैटो सॉस
- एक खीरा गोल कटा हुआ
- 2 टमाटर
- नमक स्वादानुसार
- सलाद के पत्ते
- प्याज गोल कतरे हुए
- 2 चम्मच मक्खन
- 4 चम्मच ब्रेड क्रम्स
- फ्राई करने के लिए थोड़ा तेल

बनाने की विधि

पहले आलू को छील कर ठीक से मैश कर लें। इसमें नमक और लाल मिर्च का पाउडर मिला दें। अब इसे टिक्की का शेप दें और ब्रेड क्रम्स में मिलाएं। तवे पर तेल गर्म करें और टिक्की को फ्राई करें। इसके बाद बर्गर बन को बीच से काट कर उसमें बटर लगाएं। फिर टोमैटो सॉस लगाएं। जब टिक्की फ्राई हो जाए तो उसे इसके अंदर रखें। ऊपर से मेयोनीज डाल कर खीरा, टमाटर के टुकड़े, प्याज और सलाद के पत्ते रखें। फिर तवे पर तेल लगा कर हल्का सेंक लें। अब आपका आलू टिक्की बर्गर तैयार है। इसे गरमागरम सर्व करें। 

PREV

Recommended Stories

Homemade Diet Coke Recipe: बाजार वाली Coke नहीं, हेल्दी ट्विस्ट के साथ घर में बनाएं Cold Drink
Glass Jar for Kitchen: किचन को बनाएं स्मार्ट, इन स्टाइलिश ग्लास जार से करें स्टोरेज