सर्दियों में मूली पराठा है नाश्ते में बेस्ट, बेहद आसान है इसे बनाना

Published : Dec 04, 2019, 02:44 PM ISTUpdated : Dec 04, 2019, 02:46 PM IST
सर्दियों में मूली पराठा है नाश्ते में बेस्ट, बेहद आसान है इसे बनाना

सार

सर्दियों के सीजन में सुबह-सुबह नाश्ते में मूली का पराठा बहुत अच्छा लगता है। यह टेस्टी तो होता ही है, इसे बनाना भी बेहद आसान है।   

फूड डेस्क। सर्दियों में मूली का पराठा खाना सभी पसंद करते हैं। धनिये की चटनी और अचार के साथ इसका स्वाद काफी अच्छा लगता है। इसे बनाना भी आसान है। बच्चों को मूली का पराठा बहुत पसंद आता है। आप उन्हें लंच के लिए भी इसे दे सकते हैं। इसे कई तरह से बनाया जाता है। एक मूली का भरवां पराठा होता है। एक पराठा सादा बनाया जाता है। आज हम आपको मूली का सादा पराठा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। 

जरूरी सामग्री

- जरूरत के अनुसार गेहूं का आटा
- एक कप कद्दूकस की हुई मूली
- कुछ बारीक कटे मूली के पत्ते
- दो चम्मच दही
- आधा चम्मच धनिया पाउडर
- एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- थोड़ा बारीक कटा हरा धनिया पत्ता
- नमक जरूरत के अनुसार

बनाने की विधि    

एक बर्तन में आटा लेकर उसमें एक चम्मच तेल, कद्दूकस की हुई मूली, मूली के कटे पत्ते, दही, धनिया का कटा पत्ता, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनिया का पाउडर मिला दें। फिर जरूरत के अनुसार पानी डाल कर आटा गूंथ लें। उसमें आधा चम्मच तेल लगा कर चिकना कर 15-20 मिनट तक एक साफ कपड़े में लपेट कर रख दें।

इसके बाद उसकी लोई बना सूखे आटे से लपेट कर चकले पर रोटी की तरह बेल लें। ध्यान रखें कि सादी रोटी से कुछ ज्यादा मोटाई हो। तवा को मद्धिम आंच पर गर्म करें और उस पर कच्चा पराठा रखें। जब एक तरफ हलका पक जाए तो पलट दें। उसे एक मिनट तक पकने दें। किनारों को चम्मच से दबा कर पकाएं और तेल या घी डाल कर पलट दें। इसके बाद तैयार पराठे को तवे पर से उतार लें। इसी तरह से जितने पराठे बनाने हों, बना लें। इसे चटनी, अचार, रायता या दही के साथ गरमागरम परोसें। इसका लाजवाब स्वाद लेने के बाद बार-बार बनाना चाहेंगे मूली के सादे पराठे। 

PREV

Recommended Stories

Beetroot Recipes: बच्चे में नहीं होगी खून की कमी, बीटरूट से बनाएं 5 हेल्दी डिश जो बढ़ाएं हीमोग्लोबिन
Chopper Coffee: चॉपर में मिनटों में बनाएं झाग वाली कॉफी, 5 स्टेप्स