जामुन के साथ कभी नहीं खाएं ये 4 चीजें, सेहत पर होगा बुरा असर

Published : Jul 06, 2022, 05:34 PM IST
जामुन के साथ कभी नहीं खाएं ये 4 चीजें,  सेहत पर होगा बुरा असर

सार

जामुन के अंदर पोषण का खजाना है। लेकिन कई ऐसी चीजें हैं जिसे इस फल के साथ या इसके तुरंत बाद नहीं खाना चाहिए। इससे हेल्थ से जुड़ी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

फूड डेस्क. जामुन अपने मीठे स्वाद के साथ-साथ कई औषधीय गुणों से भरपूर है। इसे इसे ब्लैक प्लम या जावा प्लम के नाम से भी जाना जाता है। जामुन में आयरन, विटामिन सी, फाइबर,फास्फोरस,मैग्नीशियम फोलिक एसिड और एस्टिंजेंट गुण होते हैं। जो हेल्थ को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। जामुन खाने से मोटापा कम होता है, पेट दर्द, डायबिटीज, गठिया, पेचिस, पाचन संबंधी कई समस्याओं को दूर करता है। लेकिन जामुन को कुछ चीजों के साथ खाते हैं या इसके खाने के बाद खाते हैं तो ये सेहत को नुकसान भी पहुंचाता है। आइए जानते हैं किस किस फूड को जामुन के साथ नहीं खाना चाहिए..

अचार के साथ जामुन कभी ना खाएं

जामुन के साथ अचार का सेवन कबी नहीं करना चाहिए। इसके एक साथ खाने से पेट संबंधित समस्या हो सकी है। पेट में तेज दर्द उठ सकता है।

दूध और जामुन को रखें दूर

जामुन खान के बाद कई बार लोग दूध का सेवन कर लेते हैं। ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जामुन और दूध एक साथ रिएक्ट करते हैं। इससे अपच और पेट दर्द की शिकायत हो सकती हैं। 

हल्दी और जामुन सेहत को पहुंचा सकते हैं नुकसान

हालांकि हल्दी और जामुन को एक साथ लोग नहीं खाएंगे। लेकिन कई बार जामुन खाने के बाद लोग हल्दी युक्त कोई पदार्थ खा लेते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। हल्दी और जामुन भी एक साथ रिएक्ट करते हैं और पेट दर्द की बीमारी देते हैं। इसलिए जामुन को नमक के साथ खाए। इसके आधे घंटे बाद ही दूसरी चीजों का सेवन करें।

 पानी और जामुन को ना करें

कई ऐसे फल हैं जिसे खाने के बाद तुरंत पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसी में एक फल जामुन भी हैं। जामुन खाने के तुरंत बाद अगर पानी पीते हैं तो पेट में अपच की शिकायत हो सकती है। पेट में गैस या एसिडीटी भी हो सकती है। इसलिए जामुन खाने के कम से कम आधे घंटे बाद पानी का सेवन करना चाहिए।

और पढ़ें:

इस मामले में चीन के लोग भारत से हैं आगे, रिपोर्ट में सामने आई चौंकाने वाली बात

हफ्ते में एक दिन लगाएं कॉफी वाला फेसपैक, ग्लोइंग स्किन के साथ मिलेंगे ये 5 फायदें

PREV

Recommended Stories

Microwave cleaning tips: एक नींबू से 3 मिनट में साफ करें माइक्रोवेव, अंदर से होगा चमकदार
Cooking Tips: ग्रेवी में दिख रहा ज्यादा तेल? जानिए कैसे चुटकियों में करें गायब