
फूड डेस्क। लॉकडाउन में घर में एक ही तरह का खाना खाने से लोग बोर हो रहे हैं। ब्रेकफास्ट में अगर बदलाव नहीं हो तो खाने में रुचि नहीं रहती। आप चाहें तो घर पर सूजी ब्रेड सैंडविच तैयार कर सकते हैं। यह सबों को पसंद आएगा। बच्चे इसे बेहद चाव से खाएंगे। जानें इसकी रेसिपी।
आवश्यक सामग्री
- जरूरत के मुताबिक सूजी
- 2 शिमला मिर्च
- 2 टमाटर
- एक प्याज
- एक छोटा बाउल दही
- जरूरत के मुताबिक ब्रेड
- धनिया की हरी पत्ती
- 2-3 हरी मिर्च
- नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
सबसे पहले एक बाउल में सूजी में दही मिला दें। फिर उसमें बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, टमाटर और बारीक कटा प्याज मिक्स करें। इसमें हरी मिर्च के टुकड़े और नमक के साथ थोड़ा पानी मिला कर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गैस पर तवा या पैन चढ़ा कर उस पर तेल गर्म करें। अब ब्रेड को सूजी के गाढ़े घोल में डुबो कर कम आंच में हल्का ब्राउन होने तक सेंक लें। इसी तरह से बारी-बारी सारे ब्रेड सेंक लें। अब सूजी ब्रेड सैंडविच तैयार है। इसे टमाटर के सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें। इसका स्वाद सबों को पसंद आएगा। यह हेल्दी भी होता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.