कहीं सूअर के कान का सलाद तो कहीं जिंदा झींगा, ये हैं दुनिया के 5 अजीबोगरीब फूड

Published : Nov 26, 2019, 09:29 AM ISTUpdated : Nov 26, 2019, 09:36 AM IST
कहीं सूअर  के कान का सलाद तो कहीं जिंदा झींगा, ये हैं दुनिया के 5 अजीबोगरीब फूड

सार

दुनिया के कई देशों में ऐसी भी अजीबोगरीब चीजें खाई जाती हैं, जिनके बारे में जान कर आप हैरान रह जाएंगे। चीन एक ऐसा देश है, जहां लोग कॉकरोच भी खा जाते हैं। नगालैंड में लोग कुत्ते का मांस खाते हैं, वहीं यूरोप के देशों और अमेरिका में भी कई तरह की ऐसी चीजें खाई जाती हैं, जिन पर एकबारगी शायद ही कोई यकीन कर सके।

फूड डेस्क। दुनिया के कई देशों में ऐसी भी अजीबोगरीब चीजें खाई जाती हैं, जिनके बारे में जान कर आप हैरान रह जाएंगे। चीन एक ऐसा देश है, जहां लोग कॉकरोच भी खा जाते हैं। नगालैंड में लोग कुत्ते का मांस खाते हैं, वहीं यूरोप के देशों और अमेरिका में भी कई तरह की ऐसी चीजें खाई जाती हैं, जिन पर एकबारगी शायद ही कोई यकीन कर सके। इनके नाम भी विचित्र ही किस्म के होते हैं। जानते हैं इनके बारे में।

1. स्मालहोव
यह नार्वे की ट्रेडिशनल डिश है। यह डिश भेड़ के दिमाग को उबाल कर स्मोक में पका कर बनाई जाती है। इसे आलू के साथ खाया जाता है। पहले इसे गरीबों का भोजन माना जाता था, लेकिन अब यह नार्वे के सभी बड़े रेस्तरां में मिलता है और लोग इसे चाव से खाते हैं।

2. सूअर के कान का सलाद
यह पुर्तगाल में खाया जाता है। पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में पिगमेउ नाम के रेस्तरां में यह डिस काफी मिलता है। यहां ज्यादातर डिश सूअर के मांस की ही मिलती है। सूअर की टांग और उसके कान का सलाद यहां लोग काफी चाव से खाते हैं। इसके अलावा मीठी और खट्टी चटनी के साथ सूअर की पूंछ को भी पका कर खाया जाता है।

3. टिड्डी की डिश
पेरिस में कुछ रेस्तरां में टिड्डी की बनी डिश मिलती है। लोग इसे काफी पसंद करते हैं। इसमें प्रोटीन काफी होता है। यह डिश एशिया और अफ्रीका के भी कुछ देशों में खाई जाती है।

4. स्टिंकी टोफू
यह हांगकांग का स्ट्रीट फूड है। इसे दूध, सब्जियां और मीट को सड़ा कर तैयार किया जाता है। इससे काफी बदबू आती है, फिर भी लोग इसे खाना काफी पसंद करते हैं।

5. ड्रंकन श्रिंप
यह चीन के सबसे फेमस डिशेज में से एक है। श्रिंप एक तरह का झींगा होता है। इसे जिंदा खाया जाता है। खाने के पहले कुछ समय तक इसे इथेनॉल में डुबा कर रखा जाता है। इससे यह मुलायम हो जाता है। 
 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बिना तंदूर के घर पर बनाएं नरम और फूली तंदूरी रोटी, 4 स्टेप में हो जाएगी तैयार
रात की बची दाल से तैयार करें 4 टेस्टी रेसिपी, फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत