ऐसे बनाएं पनीर चीला, होता है बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक

Published : Jan 12, 2020, 10:29 AM ISTUpdated : Jan 12, 2020, 10:31 AM IST
ऐसे बनाएं पनीर चीला, होता है बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक

सार

पनीर चीला बेहद पॉपुलर डिश है। शादी हो या कोई दूसरा समारोह, हर जगह यह जरूर खाने में शामिल किया जाता है।

फूड डेस्क। पनीर चीला बेहद पॉपुलर डिश है। शादी हो या कोई दूसरा समारोह, हर जगह यह जरूर खाने में शामिल किया जाता है। पनीर चीला चाहें तो आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। यह बेहद स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होता है। जानते हैं इसकी रेसिपी।

आवश्यक सामग्री

- 200 ग्राम बेसन
- 100 ग्राम पनीर
- बारीक कटा लहसुन
- करीब 4-5 हरी मिर्च बारीक कटी
- हरा धनिया
- एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- एक चम्मच सौंफ
- एक चम्मच अजवायन
- अदरक के टुकड़े बारीक कटे
- तेल
- नमक स्वाद के अनुसार

बनाने की विधि

सबसे पहले पनीर को कद्दूकश कर बेसन को पानी में गाढ़ा घोल लें और उसमें पनीर के साथ सारी सामग्री मिला दें। इसे 15 मिनट तक के लिए ढक कर छोड़ दें। इसके बाद एक नॉन स्टिक तवा गैस पर रखें और गर्म होने दें। फिर उस पर थोड़ा तेल डालें और तवे पर फैला दें। इसके बाद दो-तीन चम्मच घोल को तवे पर डालें और फैला दें। जब नीचे का हिस्सा सुनहरा हो जाए तो पलट दें और अच्छी तरह सेंक लें। इसी तरह से सारे चीले बना लें। फिर उसे गरमागरम धनिया पत्ते या टमाटर की चटनी के साथ नाश्ते में परोसें।   

PREV

Recommended Stories

Summer Recipes for Kids: बच्चों का पेट रखे ठंडा और हेल्दी, ट्राई करें ये 3 सिंपल रेसिपी
Spice Rack for Kitchen Cabinet: रसोई देखेगी होटल जैसी, खरीदें स्पेस सेविंग किचन मसाला रैक्स