उज्जैन. गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के प्रमुख ग्रंथों में से एक है। इस ग्रंथ में लोक-परलोक के कई रहस्य बताए गए हैं। गरुड़ पुराण में लिखा है कि अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु होने वाली और उसके पास ये 4 चीजें हैं तो परलोक में उसे कोई कष्ट नहीं होता और उसके प्राण सहजता से निकल जाते हैं। जानिए कौन-सी हैं वो 4 चीजें…
तुलसी
तुलसी का पौधा सिर के पास हो तो मनुष्य की आत्मा शरीर त्याग के बाद यमदंड से बच जाती है। अगर तुलसी की पत्तियां मरते हुए व्यक्ति के माथे पर रखी जाएं तो भी लाभ होता है।
24
गंगाजल
मृत्यु के समय गंगाजल को मुख में रखते हुए प्राण त्यागने का विधान बताया गया है। गंगाजल शरीर को पवित्र करता है और जब कोई व्यक्ति शुद्धता के साथ शरीर का त्याग करता है तो उसे भी यमलोग में दंड का पात्र नहीं बनना पड़ता। यही कारण है कि जीवन के आखिरी पलों में गंगाजल के साथ तुलसी दल दिया जाता है।
34
श्रीमद्भागवत
मृत्यु के आखिरी पलों में श्री भागवत या अपने धर्मग्रंथ का पाठ करने से व्यक्ति को सभी सांसारिक मोह-माया से मुक्ति मिलती है। इस प्रकार आत्मा द्वारा शरीर त्यागने के उपरांत व्यक्ति को मुक्ति मिलती है और यमदंड का सामना किए बिना स्वर्ग की प्राप्ति होती है या पुनर्जन्म प्राप्त होता है।
44
दान
मृत्यु के समीप पहुचें व्यक्ति से अगर दान-पुण्य करवाया जाए तो उसके प्राण सहजता से निकल जाते हैं और परलोक में भी उसे कोई कष्ट नहीं होता।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi